Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • कोरोना
  • खबर ⁄ समाचार

कोविड -19 हास्पिटल एल -2 की सुविधा उपलब्ध कराए जाने हेतु कई चिकित्सालय अधिग्रहित

ब्यूरो 25-04-2021
khabarimg

गाजीपुर। कोरोना वायरस ( कोविड़ -19 ) संकमण को देखते हुए मंगला प्रसाद सिंह, जिला मजिस्ट्रेट, गाजीपुर कोविड -19 हास्पिटल ( एल -2 हास्पिटल ) की सुविधा उपलब्ध कराये जाने हेतु निम्नांकित चिकित्सालयों के भवन, फर्नीचर्स, साज- सज्जा एवं अन्य उपकरणों तथा समस्त स्टाफ सहित अग्रिम आदेश तक की अवधि के लिए एतद्द्वारा अधिग्रहित करता हूँ।

जिसमें चिकित्सालय शम्मे गौसिया मेडिकल कालेज सहेडी-107 बेड, सिंह लाईफ केयर हास्पिटल, रौजा, गाजीपुर में 100 बेड गुडविल हास्पिटल, आमघाट शहर-25 बेड, वर्ल्डग्रीन हास्पिटल, सैदपुर में-100 बेड के0एस0वी0 आयुर्वेदिक मेडिकल कालेज सादात में -100 बेड, माता सरस्वती सेवा संस्थान महेगवा मरदह में 150, आर0एस0 हास्पिटल देवा दुल्लहपुर में-150 बेड एवं धनरावती हास्पिटल जखनियाँ-25 अधिग्रहित किया गया हैं। उन्होने चिकित्सालयों के प्रबंधक/संचालक को निर्देशित किया है कि उक्त अवधि के लिए फर्नीचर्स, साज – सज्जा एवं अन्य उपकरणों तथा स्टाफ सहित मुख्य चिकित्साधिकारी, गाजीपुर को तत्काल हस्तगत कराना सुनिश्चित करें। इसके अतिरिक्त उन्होने मुख्य चिकित्साधिकारी को निम्न राजकीय चिकित्सालयों को एल-2 हास्पिटल के रूप में उपयोग / विकसित करने हेतु आदेशित किया है जिसमें जिला विकित्सालय सदर, गाजीपुर में 50 बेड, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, सादात में 30 बेड, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मुहम्मदाबाद में 30 बेड, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भदौरा में 30 बेड, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सैदपुर में 30 बेड, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र खानपुर, गाजीपुर में 30 बेड उपयोग /विकसित करने का निर्देश दिया है। उन्हाने शख्त निर्देश दिया है कि अनुपालन का कड़ाई से पालन करना सुनिश्चित किया जाय। इसमें किसी प्रकार शिथिलता/लापरवाही अथवा इससे उत्पन्न विफलता को उ0प्र0 शासन चिकित्सा अनुभाग-5 की अधिसूचना का उल्लघन मानते हुए उत्तरदायित्व निर्धारित किया जायेगा।

Post navigation

Previous: कोरोना वार्ड का स्थलीय निरीक्षण करने पहुँचे डीएम
Next: कोरोना के प्रकोप को रोकने के लिए गंगा दूतों ने उठाया बीड़ा

संबंधित खबरें

FB_IMG_1787395963702
  • खबर ⁄ समाचार

मनमाने टैक्स के खिलाफ व्यापार मंडल का हल्लाबोल

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260822-WA0044
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया बलुआ घाट से सब्बलपुर तक डीएम-एसपी ने परखी बाढ़ की स्थिति

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260820-WA0056
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया गृहकर वृद्धि से भड़के व्यापारी, व्यापार मंडल ने उठाई आवाज

संतोष शर्मा 20-08-2026

शायद आपने नहीं देखा

4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
4
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

ब्लॉसम एकेडमिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.