Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • स्वास्थ्य

चिकित्सा अधीक्षक सहित कई स्टाफ मिले नदारद सीएमओ ने दिया वेतन रोकने का आदेश

ब्यूरो 31-07-2021
IMG-20210730-WA0018

ग़ाज़ीपुर। नवागत मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ हरगोविंद सिंह के द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण लगातार किया जा रहा है। इसी के क्रम में शुक्रवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मनिहारी और जखनिया का औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान मनिहारी स्वास्थ्य केंद्र पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी के द्वारा सब कुछ ठीक-ठाक पाया गया। वही जखनिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर चिकित्सा अधीक्षक डॉ योगेंद्र यादव पिछले 3 दिनों से बिना किसी पूर्व सूचना के नदारद मिले। कई अन्य स्टाफ भी गायब मिले जिसको लेकर मुख्य चिकित्सा अधिकारी के द्वारा सभी का वेतन रोकने का निर्देश दिया गया है।

एसीएमओ डॉ प्रगति कुमार ने बताया कि मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ हरगोविंद सिंह के द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मनिहारी पर औचक निरीक्षण किया गया ।वहां पर सभी डाक्टर और स्टाफ मौके पर मिले और सफाई और अन्य व्यवस्था दुरुस्त पाई गई । इसके पश्चात मुख्य चिकित्सा अधिकारी के द्वारा जखनिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया गया। वहां पर चिकित्सा अधीक्षक डॉ योगेंद्र। यादव बिना किसी पूर्व सूचना के पिछले 3 दिन से गायब मिले। इसके अलावा डॉ अभिषेक मौर्य डेंटल सर्जन, अनिल कुमार नेत्र परीक्षण अधिकारी ,माया सोनकर डेंटल हाइजीनिस्ट, सुनीता भारतीय एएनएम, उषा यादव एएनएम ,साधना निगम एएनएम, राजेश कुमार यादव डीआरए, शिव लाल यादव lt, राजेेश प्रजापति स्टाफ नर्स पुरुष ,सुनील कुमार यादव वार्ड बॉय ,अवधेश गुप्ता एसटीएस एवं डॉ एस के सिंंह एमओ आरबीएसके ड्यूटी से नदारद मिले। जिस पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी के द्वारा कड़ी आपत्ति जाहिर करते हुए सभी का वेतन रोकने का आदेश दीया। इसके अलावा केंद्र पर स्टॉक रजिस्टर भी अपडेट नहीं मिला और सफाई व्यवस्था दुरुस्त नहीं मिलने पर अपनी नाराजगी जाहिर किया।

Post navigation

Previous: सन शाइन पब्लिक स्कूल के छात्र/छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए सफलता का परचम लहराया
Next: सेवानिवृत्त राधेश्याम राम को महाविद्यालय परिवार ने दी शानदार विदाई

संबंधित खबरें

IMG-20260813-WA0035
  • स्वास्थ्य

ट्यूमर ने छीनी थी चलने की क्षमता, सफल ऑपरेशन के बाद 76 वर्षीय महिला के चेहरे पर लौटी खुशी

संतोष शर्मा 14-08-2026
khabarimg
  • खबर ⁄ समाचार
  • स्वास्थ्य

ईयरफोन-ईयरप्लग युवाओं की सुनने की क्षमता पर डाल रहे बुरा असर, टीनिटस का भी खतरा

ब्यूरो 17-05-2025
IMG-20250423-WA0011.jpg
  • खबर ⁄ समाचार
  • सूचना
  • स्वास्थ्य

24 अप्रैल से 10 मई तक मनया जाएगा विश्व टीकाकरण सप्ताह

ब्यूरो 23-04-2025

शायद आपने नहीं देखा

4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
4
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

ब्लॉसम एकेडमिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.