Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 290 जोड़ों का विवाह सम्पन्न

विशेष संवाददाता 27-01-2025

शेयर करें:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
PHOTO--2 (3)

गाजीपुर। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत समाज कल्याण विभाग द्वारा राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई), प्रकाशनगर में भव्य सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में कुल 290 जोड़ों का विवाह विधिपूर्वक सम्पन्न हुआ।

मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष सरिता अग्रवाल और मंचासीन अन्य अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर शादी समारोह की शुरुआत की। इस अवसर पर सभी नव विवाहित वर-वधुओं को उनके वैवाहिक जीवन के लिए शुभकामनाएं दी गई। साथ ही, उन्हें विवाह प्रमाणपत्र और पौधारोपण हेतु आम के पौधे भेंट किए गए। मुख्य अतिथि सरिता अग्रवाल ने अपने संबोधन में इस योजना को एक कल्याणकारी कदम बताया और कहा कि मुख्यमंत्री जी ने गरीब, मजदूर और असहाय परिवारों के लिए इस योजना को शुरू किया है, जिससे हजारों बेटियों के हाथ पीले हुए हैं। उन्होंने समाज में दहेज प्रथा को समाप्त करने की आवश्यकता पर जोर दिया और कहा कि यह कार्यक्रम एक सादगी से भरे तरीके से आयोजित किया गया है, जिसमें दहेज प्रथा के खिलाफ जागरूकता फैलाई जा रही है। मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य ने बताया कि इस योजना के तहत जनपद के सभी ब्लॉकों से चयनित 290 जोड़ों का विवाह पूरे विधि विधान के साथ संपन्न हुआ है। उन्होंने बताया कि योजना के तहत 51 हजार रुपये की राशि प्रदान की जाती है, जिसमें 35 हजार रुपये वधु के खाते में, 10 हजार रुपये उपहार के रूप में और 6 हजार रुपये शादी समारोह के आयोजन के लिए दिए जाते हैं। इस कार्यक्रम में जिला विकास अधिकारी सुभाष चंद्र सरोज, मंत्री ओमप्रकाश राजभर के प्रतिनिधि सिंहासन राम, जिला समाज कल्याण अधिकारी राम नगीना यादव, और अन्य जनपद स्तरीय अधिकारी भी उपस्थित रहे।

Post navigation

Previous: पुलिस परेड का भव्य आयोजन, उत्कृष्ट कार्य करने वाले सम्मानित
Next: नेहरू युवा केंद्र गाजीपुर द्वारा ब्लॉक स्तरीय खेल कूद प्रतियोगिता का आयोजन

संबंधित खबरें

IMG-20260428-WA0021
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

जमानियां से चार जायरीन हज के लिए रवाना, भावुक माहौल में दी गई विदाई

संतोष शर्मा 28-04-2026
VID-20260428-WA0018
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

कटरिया गांव घटना पर डीआईजी वैभव कृष्ण ने अफवाहों से बचने की अपील

संतोष शर्मा 28-04-2026
khabarimg
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसडीएम के आश्वासन पर थमा बार का आंदोलन, धरना फिलहाल स्थगित

संतोष शर्मा 27-04-2026

शायद आपने नहीं देखा

IMG-20260514-WA0011
  • खबर ⁄ समाचार

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल बरुईन के विद्यार्थियों ने सीबीएसई 12वीं की परीक्षा में लहराया सफलता का परचम

संतोष शर्मा 14-05-2026
InShot_20260514_075332435
  • खबर ⁄ समाचार

एस.एस. देव पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने सीबीएसई 12वीं में लहराया परचम, दुर्गेश मौर्या ने किया टॉप

संतोष शर्मा 14-05-2026
IMG-20260514-WA0010
  • खबर ⁄ समाचार

सेंट्रल पब्लिक स्कूल जमानियां के छात्र-छात्राओं ने सीबीएसई 12वीं की परीक्षा में फहराया परचम

संतोष शर्मा 14-05-2026
IMG-20260512-WA0004
  • खबर ⁄ समाचार

परदेस से लौट रहे युवक की गोली मारकर हत्या, परिवार में मचा कोहराम

संतोष शर्मा 12-05-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.