Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • खेल–कूद

नेहरू युवा केंद्र गाजीपुर द्वारा ब्लॉक स्तरीय खेल कूद प्रतियोगिता का आयोजन

विशेष संवाददाता 27-01-2025
PHOTO--3

गाजीपुर। नेहरू युवा केंद्र गाजीपुर के तत्वाधान में मोहम्मदाबाद ब्लाक के जकरौली मोड पर ब्लॉक स्तरीय खेल कूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि पूर्व प्रधान जगदीश सिंह यादव ने कहा कि खेल से बच्चों का मानसिक और शारीरिक विकास दोनों ही होता है और नेहरू युवा केंद्र बच्चों को आगे बढ़ाने के लिए एक बेहतरीन अवसर प्रदान करता है।

प्रतियोगिता में विभिन्न खेलों के विजेता और उपविजेता सम्मानित हुए। कबड्डी के बालिका वर्ग में केशवपुर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि जकरौली द्वितीय स्थान पर रही। बैडमिंटन में आनंदित यादव ने प्रथम और प्रियंका ने द्वितीय स्थान हासिल किया। धीमी गति साइकिल रेस में खुशबू ने प्रथम और खुशी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। वॉलीबॉल में पठानपुरा विजेता रहा और दलसागर उपविजेता बना। कुश्ती में इंदल ने प्रथम और गोलू ने द्वितीय स्थान पर कब्जा किया। दौड़ में मुलायम ने प्रथम, ओमकार ने द्वितीय, और अमित ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

कार्यक्रम का संचालन मनोज कुमार यादव ने किया। इस अवसर पर सत्येंद्र सिंह यादव, अजय कुमार, सुरेंद्र यादव, प्रधानाध्यापक झारखंडी यादव, प्रधानाध्यापक मोहम्मद मेराज, राकेश यादव, पारस यादव, अवनीश राय सहित हजारों दर्शक मौजूद थे, जिन्होंने खेलों का भरपूर आनंद लिया।

Post navigation

Previous: मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 290 जोड़ों का विवाह सम्पन्न
Next: जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला विद्यालय यान परिवहन सुरक्षा समिति की बैठक 28 जनवरी को

संबंधित खबरें

7
  • खेल–कूद

रस्साकशी और कबड्डी में छात्रों ने दिखाया दम

विशेष संवाददाता 12-02-2026
1
  • खेल–कूद

प्रेम कुमार ने सीबीएसई क्लस्टर प्रतियोगिता में लहराया परचम, गोल्ड व ब्रॉन्ज मेडल जीत किया क्षेत्र का नाम रोशन

विशेष संवाददाता 07-08-2025
4744
  • खेल–कूद

डिवाइन ग्लोबल स्कूल को मिजर तीसरा स्थान, विजयी खिलाड़ियों का भव्य स्वागत

विशेष संवाददाता 04-08-2025

शायद आपने नहीं देखा

74
  • घटना / दुर्घटना

विद्युत विभाग की लापरवाही से लगी भीषण आग, सात दुकानें जलकर राख‚ 14 लाख से अधिक का नुकसान

विशेष संवाददाता 07-09-2026
4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.