Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • खबर ⁄ समाचार

दवा व सावधानी से कोरोना को दिया मात

ब्यूरो 05-05-2021

शेयर करें:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
khabarimg

गाजीपुर। कोविड-19 से बड़ी संख्या में लोग पॉजिटिव हुए लेकिन सही समय से इलाज और सक्रियता से कोरोना को मात देकर एक बार फिर से सही मायने में कोरोना योद्धा कहलाने का गौरव प्राप्त किया है। ऐसी ही एक कोरोना योद्धा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मिर्जापुर की ब्लाक प्रोग्राम मैनेजर (बीपीएम) सोनल श्रीवास्तव है, जो अपने पति और बेटे के साथ स्वयं भी पॉजिटिव हो चुकी थीं। अब पूरे परिवार सहित कोविड-19 को मात देकर एक बार फिर से अपनी ड्यूटी पर लौटकर लोगों की सेवा में जुट गयीं हैं। इसी तरह एक इलेक्ट्रॉनिक चैनल के मीडिया कर्मी ने कोविड-19 के लक्षण की जानकारी होते ही डॉक्टरों की सलाह और होम आइसोलेशन में रहकर कोरोना को मात दिया।

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की बीपीएम सोनल श्रीवास्तव ने बताया कि अप्रैल में कोविड-19 पॉजिटिव हुई थीं। इस दौरान उनके पति और बेटा – बेटी भी पॉजिटिव हो चुके थे। इन सभी लोगों ने अपने आपको होम आइसोलेट कर कोविड-19 गाइड लाइन का पालन करते हुए कोरोना को शिकस्त दिया। अब स्वस्थ होने के बाद भी सभी प्रोटोकाल का हर वक्त ख्याल रखतीं हैं। उन्होंने बताया कि उनके स्वास्थ्य केंद्र के अंतर्गत लगातार कोविड-19 उपचारधीनों की संख्या में बढ़ोतरी हो रही है, जिसकी जानकारी वह फोन से लेती हैं और उन इलाकों का आशा और आंगनबाड़ी की मदद से सर्वे कराया जाता है। लक्षणयुक्त व्यक्ति का कोविड-19 का टेस्ट करवाती हैं ताकि वह समय रहते स्वस्थ हो सके। इस दौरान उन्होंने बताया कि उनके स्वास्थ्य केंद्र पर डॉ यशवंत गौतम ,डॉ एके राव, एएनएम सोनी और दुर्गा देवी भी पिछले दिनों कोविड-19 पॉजिटिव हुए थे, लेकिन अब सभी स्वस्थ होकर अपने कार्य पर लौट चुके हैं।

उन्होंने बताया कि इस दौरान उनके द्वारा सुबह और शाम टहलने के साथ ही योगा और मेडिटेशन भी दोनों टाइम करती थी। इस दौरान किसी भी तरह का टेंशन अपने से दूर करने के साथ समाचार पत्रों और टीवी से दूरी बनाई हुई थी । खाने पीने में हरी सब्जी, दाल रोटी और विटामिन सी युक्त फल के साथ ही दिन में 3 से 4 लीटर गर्म पानी ,दो टाइम भाप लेना और गलाले करना डेली के रूटीन में शामिल था। साथ ही एसीएमओ डॉ डीपी सिन्हा के द्वारा बताए गए दवा भी नियमित लेती रही।

मीडिया कर्मी भी बड़ी तेजी से कोरोना की चपेट में आ रहे हैं। ऐसे ही मीडिया कर्मी आशुतोष त्रिपाठी भी 15-16 अप्रैल को कोविड-19 के लक्षण से प्रभावित हुए थे। उन्होंने तत्काल एसीएमओ डॉ के के वर्मा की सलाह पर दवा भी शुरू कर दिया और कुछ दिनों बाद जब आरटी पीसीआर की रिपोर्ट आई जिसमें वे पॉजिटिव पाए गए लेकिन इसके पहले ही उन्होंने दवा के साथ अपने आपको होम आइसोलेट कर लिया था। उन्होंने बताया कि मुझे 15-16 अप्रैल से बुखार और सांस लेने में तकलीफ शुरू हुई बाकी अन्य कोई दिक्कत मुझे नहीं थी। कोरोना की रिपोर्टिंग की वजह से मुझे इसका कुछ अनुभव था। इसलिये अनुमान तो हो गया कि मैं कोविड की चपेट में आ गया हूं। मैंने 17 अप्रैल को जिला अस्पताल में कोविड जांच करायी। एंटीजन रिपोर्ट नेगेटिव आयी पर 21 अप्रैल को आरटी पीसीआर रिपोर्ट पाजिटिव आयी।

यहां मैं महत्वपूर्ण बात यही बताना चाहता हूं कि मैंने रिपोर्ट का इंतजार किये बगैर 17 अप्रैल को ही डा0 के के वर्मा से संपर्क किया और उन्होंने मुझे तत्काल दवायें शुरू करने की सलाह दीं। मैंने उनकी सलाह से दवायें शुरू कर दीं। इसके साथ ही मैंने होमियोपैथी के चिकित्सक डॉ विजेंद्र प्रताप सिंह से भी संपर्क किया उन्होंने मुझे जो दवाएं बतायीं उन्हें भी शुरू कर दिया।
अब मैं लगभग पूरी तरह से स्वस्थ हो चुका हूं और डॉ के के वर्मा व डॉ विजेन्द्र प्रताप सिंह की वजह से मेरे जीवन की रक्षा हुई। हालांकि अभी मुझे कम से कम एक महीने आराम करने की सलाह दी गयी है।

उन्होंने कहा- मैं तो लोगों से यही कहना चाहूँगा कि जिसे भी कोरोना के कोई लक्षण दिखे तो तत्काल डाक्टर से सलाह लेकर दवा शुरू कर दें। रिपोर्ट का इन्तजार न करें। अभी भी ज्यादातर लोग घर में ही ठीक हो रहे हैं। अस्पताल उसी को जाना पड़ रहा है जिसका आक्सीजन लेवल कम हो रहा है। बाकी लोग घर मे ही स्वस्थ हो रहे हैं। आक्सीजन लेवल बनाये रखने में पेट के बल लेटना और होमियोपैथी बहुत उपयोगी है। इस दौरान काढ़ा, भाप आदि जरूर लेते रहें और बहुत तनाव न लें क्योंकि आप जिससे बात करेंगे वह आपको कोई न कोई इलाज जरूर बतायेगा। दवा और थोड़ी सी सावधानी बरतकर इस बीमारी से लड़ा जा सकता है।

Post navigation

Previous: नगर पालिका द्वारा शहर में तीसरे चरण का सैनिटाइजेश प्रारम्भ
Next: जिले के विभिन्न गाँवों में व्हाट्सएप्प के माध्यम से पशुपालन कार्यक्रम का हुआ आयोजन

संबंधित खबरें

IMG-20260514-WA0011
  • खबर ⁄ समाचार

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल बरुईन के विद्यार्थियों ने सीबीएसई 12वीं की परीक्षा में लहराया सफलता का परचम

संतोष शर्मा 14-05-2026
InShot_20260514_075332435
  • खबर ⁄ समाचार

एस.एस. देव पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने सीबीएसई 12वीं में लहराया परचम, दुर्गेश मौर्या ने किया टॉप

संतोष शर्मा 14-05-2026
IMG-20260514-WA0010
  • खबर ⁄ समाचार

सेंट्रल पब्लिक स्कूल जमानियां के छात्र-छात्राओं ने सीबीएसई 12वीं की परीक्षा में फहराया परचम

संतोष शर्मा 14-05-2026

शायद आपने नहीं देखा

IMG-20260514-WA0011
  • खबर ⁄ समाचार

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल बरुईन के विद्यार्थियों ने सीबीएसई 12वीं की परीक्षा में लहराया सफलता का परचम

संतोष शर्मा 14-05-2026
InShot_20260514_075332435
  • खबर ⁄ समाचार

एस.एस. देव पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने सीबीएसई 12वीं में लहराया परचम, दुर्गेश मौर्या ने किया टॉप

संतोष शर्मा 14-05-2026
IMG-20260514-WA0010
  • खबर ⁄ समाचार

सेंट्रल पब्लिक स्कूल जमानियां के छात्र-छात्राओं ने सीबीएसई 12वीं की परीक्षा में फहराया परचम

संतोष शर्मा 14-05-2026
IMG-20260512-WA0004
  • खबर ⁄ समाचार

परदेस से लौट रहे युवक की गोली मारकर हत्या, परिवार में मचा कोहराम

संतोष शर्मा 12-05-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.