Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • खबर ⁄ समाचार

पीएम मोदी की सभा को सफल बनाने को लेकर की गई बैठक

विशेष संवाददाता 22-05-2024
IMG-20240522-WA0120.jpg

गाजीपुर । भारतीय जनता पार्टी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कार्यक्रम में भारी भीड़ आने की सम्भावना को लेकर पुरी तरह आश्वस्त है तथा आने वाले लोगों को कोई समस्या न हो इस बात का पुरा पुरा प्रयास भी किया जा रहा है।इन्ही सब विषयों पर आज भाजपा जिला कार्यालय पर व्यवस्था में लगे लोगों की बैठक जिलाध्यक्ष सुनील सिंह की अध्यक्षता में जिला कार्यालय पर हुई। रैली प्रभारी भाजपा प्रदेश मंत्री बसंत त्यागी ने व्यवस्था से जुड़े एक एक लोगों से बारी बारी जानकारी लेते हुए कहा कि रैली स्थल पर पहुंचने,बैठने की व्यवस्था,साफ सफाई, शौचालय,साज सज्जा रंगोली आदि से लेकर पिने के पानी कि पर्याप्त व्यवस्था पर जोर दिया। उन्होंने यह भी कहा की रैली के दौरान वाहनों के खड़े होने की पार्किंग की सुविधा भी नजदीक हो इसका भी प्रयास होना  चाहिए।रैली में पहुचने को लेकर जिले के सभी प्रमुख नेताओं के नेतृत्व में जन सम्पर्क तथा पार्टी प्रत्याशी के समर्थन में हो रहे नुक्कड़ सभाओं के माध्यम से भी लोगों का आह्वान किया जा रहा है।इस अवसर पर जिला प्रभारी राकेश त्रिवेदी, रैली सह प्रभारी विधायक राजीव गुंबर, लोकसभा प्रभारी आर पी कुशवाहा, संयोजक कृष्ण बिहारी राय, प्रवीण सिंह, अखिलेश सिंह, शशिकांत शर्मा अभिनव सिंह,,अविनाश सिंह,कार्तिक गुप्ता,गर्वजीत सिंह, शनि चौरसिया,विजय सिंह, नीतीश दूबे,सुधीर केशरी सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

Post navigation

Previous: हत्या का प्रयास करने के मामले में कोर्ट ने चार आरोपियों को सुनाई 10 वर्ष की सजा
Next: मतदान करके पाईए सिनेमा के टिकट और ब्यूटी पार्लर में भारी छूट- डीएम

संबंधित खबरें

FB_IMG_1787395963702
  • खबर ⁄ समाचार

मनमाने टैक्स के खिलाफ व्यापार मंडल का हल्लाबोल

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260822-WA0044
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया बलुआ घाट से सब्बलपुर तक डीएम-एसपी ने परखी बाढ़ की स्थिति

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260820-WA0056
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया गृहकर वृद्धि से भड़के व्यापारी, व्यापार मंडल ने उठाई आवाज

संतोष शर्मा 20-08-2026

शायद आपने नहीं देखा

4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
4
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

ब्लॉसम एकेडमिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.