Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

अघोषित विद्युत कटौती से त्रस्त सभासदों ने सौपा पत्रक

ब्यूरो 08-06-2021

शेयर करें:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20210608-WA0024

जमानियां। अघोषित विद्युत कटौती से त्रस्त होकर नगर के सभासद एजाज अहमद के नेतृत्व में मंगलवार को लोगों ने अधिशासी अभियंता को ज्ञापन देकर बिजली व्यवस्था में सुधार करने की मांग की।

सभासद एजाज अहमद सहित अन्य लोगों ने अधिशासी अभियंता को अवगत कराते हुए कहा कि वर्तमान समय में बिजली की कटौती चरम पर है और लोग भीषण गर्मी से परेशान हो गये है। वही पेय जल के लिए भी लोगों को घंटों इंतजार करना पड़ रहा है। नगर में कई जगहों पर ट्रांसफार्मर जला हुआ है। जिसे नगर पालिका का मोबाइल ट्रांसफार्मर लगा कर किसी तरह से चलाया जा रहा है। इन जले ट्रांसफार्मर को जल्द से जल्द बदला जाए और सरकार की मंशा के अनुसार नगर में 20 घंटे की आपूर्ति की जाए। उन्होंने कहा कि अघोषित कटौती को पूर्णतया खत्म होना चाहिए ताकि लोग परेशान न हो। जिस पर अधिशासी अभियंता महेन्द्र मिश्र ने आश्वासन दिया कि अघोषित कटौती को दूर करने का विभागीय स्तर पर प्रयास किया जा रहा है। सरकार की मंशा के अनुरूप आपूर्ति बहाल करने का प्रयास है। इस अवसर पर उमराव सिंह‚ सुरेन्द्र चौधरी‚ नारायण दास चौरसिया आदि लोग मौजूद रहे।

Post navigation

Previous: न्यायालय के संचालन में जारी दिशा निर्देशो में हुआ आंशिक संशोधन
Next: टीकाकरण: प्रदेश में जनपद ने हासिल किया प्रथम स्थान

संबंधित खबरें

001
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

गंगा के बढ़ते जलस्तर से जमानिया में सतर्कता

विशेष संवाददाता 20-07-2026
IMG-20260428-WA0021
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

जमानियां से चार जायरीन हज के लिए रवाना, भावुक माहौल में दी गई विदाई

संतोष शर्मा 28-04-2026
VID-20260428-WA0018
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

कटरिया गांव घटना पर डीआईजी वैभव कृष्ण ने अफवाहों से बचने की अपील

संतोष शर्मा 28-04-2026

शायद आपने नहीं देखा

IMG-20260815-WA0027
  • खबर ⁄ समाचार

तिरंगा फहराकर देशप्रेम का दिया संदेश, दिवंगत अधिवक्ताओं को किया नमन

संतोष शर्मा 15-08-2026
IMG-20260813-WA0035
  • स्वास्थ्य

ट्यूमर ने छीनी थी चलने की क्षमता, सफल ऑपरेशन के बाद 76 वर्षीय महिला के चेहरे पर लौटी खुशी

संतोष शर्मा 14-08-2026
IMG-20260813-WA0048
  • खेत खलिहान

22 साल बाद किसानों के गांव पहुंची सहकारिता की सुविधा

संतोष शर्मा 13-08-2026
Screenshot_20260813_062320_Facebook
  • खबर ⁄ समाचार

किन्नर और साथियों ने व्यापारी से की पांच हजार की छिनैती

संतोष शर्मा 13-08-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.