Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • खबर ⁄ समाचार

टीकाकरण: प्रदेश में जनपद ने हासिल किया प्रथम स्थान

ब्यूरो 08-06-2021
khabarimg

गाजीपुर। कोविड-19 संक्रमण से बचाव का एकमात्र उपाय कोविड-19 टीकाकरण ही है। इसको लेकर प्रदेश सरकार के निर्देश पर जिला प्रशासन अधिक से अधिक लोगों का टीकाकरण कराने में जुटा है । इसी क्रम में सात जून को जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह के निर्देशन में जनपद में 16910 लोगों का टीकाकरण करा कर जिले ने प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त किया है। दूसरे स्थान पर मेरठ और तीसरे स्थान पर नोएडा रहे।

जिलाधिकारी ने कहा कि कोविड-19 टीकाकरण कराने के लिए स्वास्थ्य विभाग के साथ मिलकर माइक्रो प्लान बनाया जा रहा है, जिसके तहत एक जून से ही जनपद के ग्रामीण इलाकों में टीकाकरण के लिए 161 टीम बनाई गई हैं। इसके साथ ही ग्रामीण इलाकों के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, जिला महिला अस्पताल, जिला पुरुष अस्पताल के साथ ही जनपद न्यायालय, राइफल क्लब, पत्रकार भवन पर भी टीकाकरण का कार्य किया जा रहा है और पूरी टीम ने मिलकर काम किया, जिसका सुखद परिणाम सोमवार की देर रात आया। जब स्वास्थ विभाग के लोगों द्वारा यह सूचना दी गई की जनपद ने कोविड-19 टीकाकरण में प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त कर लिया है।
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ उमेश कुमार ने बताया – सात जून को जनपद में 16910 लोगों का टीकाकरण हुआ, जिसकी बदौलत पहला स्थान बनाया । उन्होंने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देश पर जनपद में चार महिला बूथ जिला महिला अस्पताल, ट्रामा सेंटर मोहम्दाबाद, सीएससी सैदपुर और भदौरा में भी बनाए गए हैं । यह बूथ अब आगे भी कार्यरत रहेंगे ताकि महिलाओं को टीकाकरण में किसी भी तरह की दिक्कतों का सामना न करना पड़े।
उन्होंने बताया – जनपद में सात जून को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सुभाकरपुर 1305 लोगों का टीकाकरण करा प्रथम स्थान, 1286 टीकाकरण के साथ मोहमदाबाद ने दूसरा और भदौरा ने 1131 टीकाकरण करा कर तीसरे स्थान प्राप्त किया । उन्होंने बताया कि जनपद में अब तक करीब 2.7 लाख लोगों ने टीकाकरण करवाया है जिसमें से करीब 2.3 लाख लोगों ने प्रथम डोज तथा 48,665 लोगों ने दूसरी डोज लगवाई है।

Post navigation

Previous: अघोषित विद्युत कटौती से त्रस्त सभासदों ने सौपा पत्रक
Next: उ0प्र0 मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना संचालित

संबंधित खबरें

FB_IMG_1787395963702
  • खबर ⁄ समाचार

मनमाने टैक्स के खिलाफ व्यापार मंडल का हल्लाबोल

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260822-WA0044
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया बलुआ घाट से सब्बलपुर तक डीएम-एसपी ने परखी बाढ़ की स्थिति

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260820-WA0056
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया गृहकर वृद्धि से भड़के व्यापारी, व्यापार मंडल ने उठाई आवाज

संतोष शर्मा 20-08-2026

शायद आपने नहीं देखा

4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
4
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

ब्लॉसम एकेडमिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.