Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • खबर ⁄ समाचार
  • घटना / दुर्घटना

जमानिया से नाबालिग युवती लापता, युवक पर बहला-फुसलाकर भगाने का आरोप

ब्यूरो 25-05-2025

शेयर करें:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
khabarimg


जमानिया। जमानिया कस्बे के एक मोहल्ले से एक नाबालिग युवती के अचानक लापता होने का मामला सामने आया है। युवती के परिजनों ने एक युवक और उसके तीन साथियों पर उसे बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का गंभीर आरोप लगाया है। इस संबंध में युवती की मां ने जमानिया थाने में तहरीर दी है और पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग की है।

परिजनों द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, शनिवार को युवती अपने घर से अचानक गायब हो गई। परिजनों ने उसकी तलाश आसपास के सभी संभावित स्थानों पर की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद उन्होंने थाने पहुंचकर युवक और उसके साथियों के खिलाफ अपनी बेटी को भगाने का आरोप लगाया और उसकी सुरक्षा को लेकर गहरी चिंता व्यक्त की। परिजनों को आशंका है कि युवती के साथ कोई अनहोनी हो सकती है। थाना प्रभारी प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है और छानबीन शुरू कर दी गई है। पुलिस लापता युवती के साथ-साथ नामजद युवक और उसके साथियों की तलाश में जुट गई है।

Post navigation

Previous: 25 शीशी अवैध अंग्रेजी शराब के साथ युवक गिरफ्तार, बिहार ले जाने की फिराक में था आरोपी
Next: ‘सुलभ’ से ‘लभ’ तक… जमानिया तहसील में बोर्ड की गलती बनी हँसी का विषय

संबंधित खबरें

FB_IMG_1787395963702
  • खबर ⁄ समाचार

मनमाने टैक्स के खिलाफ व्यापार मंडल का हल्लाबोल

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260822-WA0044
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया बलुआ घाट से सब्बलपुर तक डीएम-एसपी ने परखी बाढ़ की स्थिति

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260820-WA0056
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया गृहकर वृद्धि से भड़के व्यापारी, व्यापार मंडल ने उठाई आवाज

संतोष शर्मा 20-08-2026

शायद आपने नहीं देखा

20260822_194946
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

व्यापार मंडल की कमान मिलते ही राकेश का भव्य स्वागत

संतोष शर्मा 22-08-2026
FB_IMG_1787395963702
  • खबर ⁄ समाचार

मनमाने टैक्स के खिलाफ व्यापार मंडल का हल्लाबोल

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260822-WA0044
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया बलुआ घाट से सब्बलपुर तक डीएम-एसपी ने परखी बाढ़ की स्थिति

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260820-WA0056
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया गृहकर वृद्धि से भड़के व्यापारी, व्यापार मंडल ने उठाई आवाज

संतोष शर्मा 20-08-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.