Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • खबर ⁄ समाचार

गढ्ढों में तब्दील सड़क विकास को दिखा रहा आईना

ब्यूरो 28-09-2021

शेयर करें:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20210928-WA0000

जमानियाँ। गंधुतालुका क्षेत्र के नईबजार-देवैथा सम्पर्क मार्ग से बभनपुरा, महली, कोनहरा, हरबल्लमपुर आदि गाँवो को जोड़ने वाली अतिमहत्वपूर्ण सम्पर्क मार्ग आज भी उपेक्षा का शिकार बना हुआ है। सड़क पर बने बड़े-बड़े गढ्ढे अपनी दयनीय दशा को प्रर्दशित कर रहे है।

जबकि बेहतर सड़क व सुगम मार्ग के द्वारा ही विकास सम्भव हो सकता है। जबकि बेहतर सड़कों के आभाव में गंधुतालुका क्षेत्र विकास की कड़ी में पिछड़ता जा रहा है। पूर्ववर्ती सरकार में शुरुआती दौर में इस सड़क का निर्माण हुआ था लेकिन इस सरकार के साढे चार साल बीत जाने के बाद भी इस सड़क पर कोई काम नही हुआ। उपेक्षा के सड़क पर बने बड़े-बड़े गढ्ढों ने आवागमन को बाधित कर दिया है। खराब सड़क के कारण सबसे ज्यादा परेशानी स्कूली बच्चों को हो रही है। स्कूली वाहन हिचकोले खाते हुए बच्चों को लाता है तथा रास्ते में खराब हो जाता है। जिससे बच्चों सहित अभिभावकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। पूर्व प्रधान उमेश यादव बबलू, उदय गुप्ता, सिंहासन साह, राकेश गुप्ता, भगवान साह, दिलीप गुप्ता आदि ने बताया कि अति महत्वपूर्ण मार्ग होने के बाद भी यह सड़क अधिकारीयों व जनप्रतिनिधियों की प्राथमिकता से बाहर है जिससे यह सड़क आज भी उपेक्षित पड़ा हुआ है। सबसे ज्यादा परेशानी स्कूली बच्चों को हो रही है। दुर्घटना इस सड़क पर आम बात हो गई है। कई बार अधिकारीयों व जनप्रतिनिधियों का ध्यान इस ओर आकृष्ट कराया गया लेकिन स्थिति जस की तस बनी हुई है।

Post navigation

Previous: जनपद में धारा 144 लागू
Next: सरकारी अस्पतालो को सुधारने लिए कांग्रेस ने चलाया हस्ताक्षर अभियान

संबंधित खबरें

FB_IMG_1787395963702
  • खबर ⁄ समाचार

मनमाने टैक्स के खिलाफ व्यापार मंडल का हल्लाबोल

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260822-WA0044
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया बलुआ घाट से सब्बलपुर तक डीएम-एसपी ने परखी बाढ़ की स्थिति

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260820-WA0056
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया गृहकर वृद्धि से भड़के व्यापारी, व्यापार मंडल ने उठाई आवाज

संतोष शर्मा 20-08-2026

शायद आपने नहीं देखा

20260822_194946
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

व्यापार मंडल की कमान मिलते ही राकेश का भव्य स्वागत

संतोष शर्मा 22-08-2026
FB_IMG_1787395963702
  • खबर ⁄ समाचार

मनमाने टैक्स के खिलाफ व्यापार मंडल का हल्लाबोल

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260822-WA0044
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया बलुआ घाट से सब्बलपुर तक डीएम-एसपी ने परखी बाढ़ की स्थिति

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260820-WA0056
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया गृहकर वृद्धि से भड़के व्यापारी, व्यापार मंडल ने उठाई आवाज

संतोष शर्मा 20-08-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.