Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एमएलसी चंचल सिंह ने किया श्रीराम भक्त हनुमान जी के प्रतिमा का अनावरण

विशेष संवाददाता 08-10-2024
img-20241008-wa01713105330723515573773.jpg

गाजीपुर। अति प्राचीन रामलीला मैदान लंका के गेट संख्या-3 पर श्रीराम भक्‍त हनुमान जी के विशाल प्रतिमा का अनावरण मंगलवार को विधान परिषद संदस्‍य विशाल सिंह चंचल ने वैदिक मंत्रों और पूजा-पाठ कर किया। मंगलवार की दोपहर में करीब 12 बजे एमएलसी चंचल सिंह ने पूजापाठ कर रिमोट का बटन दबाकर मूर्ति का अनावरण किया। कार्यक्रम को सम्‍बोधित करते हुए विशाल सिंह चंचल ने कहा कि हमें अपनी अति प्राचीन सनातन धर्म की परम्‍परा को कायम रखने के लिए अपने बच्‍चों को रामलीला का मंचन जरुर दिखाना चाहिए। पश्चिमी सभ्‍यता से प्रभावित होकर बच्‍चे आज अपने मोबाइल में ही सिमट गये हैं जिससे उनका सर्वांगिण विकास हो नही पा रहा है। पुरुषोत्‍तम श्रीराम के चरित्र में पारिवारिक, समाजिक सभी तरह के उत्‍तम चरित्र शामिल हैं। जिससे कि परिवार, समाज, और देश का सर्वांगिण विकास होता है। श्रीराम के चरित्र में सुयोग पुत्र, पिता, भाई, दोस्‍त और देश और धर्म की रक्षा करने वाला योद्धा शामिल है। उन्‍होने कहा कि वर्तमान समय में कुछ अवसरवादी लोग राजनीति में आ गये हैं जो अपने फायदे के लिए मंदिर, मठों में जाते हैं और फिर उनका काम निकल जाने के बाद फिर मंदिर और मठों पर अभद्र टिप्‍पणी करते हैं ऐसे लोगों से सजग रहा है। उन्‍होने कहा कि अति प्राचीन रामलीला कमेटी को हमरा हर संभव हमेशा योगदान रहेगा। इसके लिए मैं अपने को भाग्‍यशाली समझूंगा। कार्यक्रम में पहुंचने पर एमएलसी चंचल सिंह का स्‍वागत रामलीला कमेटी के पदाधिकारियों और सदस्‍यों और शहर के गणमान्‍य लोगों ने किया। कार्यक्रम की अध्‍यक्षता रामलीला कमेटी के प्रभारी अध्‍यक्ष बीनू सिंह, और संचालन महामंत्री बच्‍चा तिवारी ने किया।

Post navigation

Previous: 31 पेटी देशी शराब बरामद,1 गिरफ्तार
Next: कथा सम्राट मुंशी प्रेमचंद जी की पुण्यतिथि पर दी गई श्रद्धांजलि

संबंधित खबरें

4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026

शायद आपने नहीं देखा

4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
4
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

ब्लॉसम एकेडमिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.