Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • अपराध

31 पेटी देशी शराब बरामद,1 गिरफ्तार

विशेष संवाददाता 08-10-2024
img-20241008-wa01864602584148154035764.jpg

जमानियां (गाजीपुर)। कोतवाली क्षेत्र के नगर स्थित दुरहिया कस्बा बाजार के पास मंगलवार की सुबह पुलिस ने ट्रैक्टर पर गोपनीय तरीके से लदे 31 पेटी देशी शराब के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया।
बता दे की पुलिस अधीक्षक के कुशल निर्देशन में अपराध व अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के दौरान कोतवाली पुलिस क्षेत्र में चक्रमण करते संदिग्ध वाहनों का चेकिंग कर अवैध शराब सहित संदिग्ध व्यक्तियों पर नजर बनाये हुई थी तभी मुखवीर खास की सूचना के आधार पर ट्रैक्टर के द्वारा बिक्री हेतु बिहार जाते समय दुरहिया कस्बा बाजार से 31 पेटी देशी नाजायज शराब के साथ बिहार प्रांत के जनपद बक्सर थाना मुफ्फसिल ग्राम कनक नरायनपुर निवासी राकेश कुमार कुशवाहा को गिरफ्तार कर लिया गया। कोतवाली प्रभारी अशेषनाथ सिंह ने बताया कि अभियुक्त देशी शराब लेकर अंधेरे का लाभ उठाते हुए बिहार प्रान्त जा रहा है। ट्रैक्टर ट्राली में लदी 31 पेटी देशी नाजायज शराब बरामद किया गया। प्रत्येक पेटी में 45 अदद ब्लू लाइम देशी शराब प्रत्येक पाउच 200 ML कुल 1395 पाउच था। ट्रैक्टर सहित अभियुक्त को गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाई की जा रही है। गिरफ्तार करने वाले टीम में उ0नि0 रामकुमार दुबे चौकी प्रभारी अभईपुर, का0 जयप्रकाश, का० नीरज अनुरागी मौजूद रहे।

Post navigation

Previous: मरहूम मुख्तार अंसारी के वकील पर हमला
Next: एमएलसी चंचल सिंह ने किया श्रीराम भक्त हनुमान जी के प्रतिमा का अनावरण

संबंधित खबरें

IMG-20260819-WA0017
  • अपराध

जमानिया में 45 लीटर अवैध शराब के साथ युवक गिरफ्तार

संतोष शर्मा 19-08-2026
IMG-20260813-WA0070
  • अपराध

तीन नाबालिग बालिकाओं के अपहरण का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

संतोष शर्मा 13-08-2026
IMG-20260811-WA0026
  • अपराध

अवैध तमंचा और दो कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार

संतोष शर्मा 11-08-2026

शायद आपने नहीं देखा

4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
4
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

ब्लॉसम एकेडमिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.