Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • सूचना

भाजपा की प्रचंड जीत पर एमएलसी विशाल सिंह चंचल की प्रतिक्रिया

विशेष संवाददाता 08-02-2025
785 (2)

गाजीपुर। उत्तर प्रदेश के मिल्कीपुर विधानसभा और दिल्ली राज्य में भाजपा की प्रचंड जीत पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए एमएलसी विशाल सिंह चंचल ने कहा कि यह जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कुशल नेतृत्व और विकास के मंत्र का परिणाम है। उन्होंने पूर्वांचल न्यूज़ डॉट कॉम से बातचीत में कहा कि उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव के बाद से समाजवादी पार्टी का ग्राफ लगातार गिर रहा है।

एमएलसी विशाल सिंह चंचल ने कहा कि लोकसभा चुनाव के बाद हुए सभी उपचुनावों में समाजवादी पार्टी को करारी हार का सामना करना पड़ा है। मिल्कीपुर विधानसभा उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी ने समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी को लगभग 60 हजार मतों के बड़े अंतर से हराया, जो यह दर्शाता है कि जनता भाजपा की नीतियों पर विश्वास कर रही है।

दिल्ली चुनाव परिणामों पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा ने 70 में से 48 सीटें जीतकर ‘सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास’ के मंत्र को साबित किया है। उन्होंने कहा कि दिल्ली की जनता ने अरविंद केजरीवाल सरकार के झूठ और भ्रष्टाचार के खिलाफ जनादेश दिया है और अब वहां भाजपा की डबल इंजन सरकार समग्र विकास को गति देगी।

Post navigation

Previous: गाजीपुर में शिक्षक संघ सम्मेलन की तैयारियां पूरी, 10 फरवरी को होगा आयोजन
Next: गाजीपुर में जनपद स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता संपन्न, खिलाड़ियों ने दिखाया शानदार प्रदर्शन

संबंधित खबरें

khabarlogo
  • सूचना

मुख्य तहसील दिवस 09 जून को, जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक रहेंगे जखनियां में मौजूद

विशेष संवाददाता 08-06-2025
0214
  • सूचना

चौकी प्रभारियों को मिले सीयूजी नंबर, अब 24×7 सीधे मिलेगी जनता को पुलिस से मदद

विशेष संवाददाता 08-06-2025
khabarimg
  • सूचना

तहसील दिवस 9 जून को जखनियां में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में होगा आयोजित

विशेष संवाददाता 07-06-2025

शायद आपने नहीं देखा

4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
4
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

ब्लॉसम एकेडमिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.