Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

गाजीपुर में शिक्षक संघ सम्मेलन की तैयारियां पूरी, 10 फरवरी को होगा आयोजन

विशेष संवाददाता 08-02-2025
477 (5)

गाजीपुर। माध्यमिक शिक्षक संघ (शर्मा गुट) की जिला इकाई की बैठक अष्ट शहीद इंटर कॉलेज, मुहम्मदाबाद में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता प्रांतीय मंत्री चौधरी दिनेश चंद्र राय ने की, जिसमें सोमवार, 10 फरवरी को होने वाले शिक्षक संघ सम्मेलन की तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। बैठक में चौधरी दिनेश चंद्र राय ने बताया कि इस सम्मेलन में उत्तर प्रदेश सरकार के आयुष, खाद्य सुरक्षा व औषधि प्रशासन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर मिश्र ‘दयालु गुरु’ मुख्य अतिथि होंगे।

सम्मेलन में प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कुमार त्रिपाठी, नेता शिक्षक दल ध्रुव कुमार त्रिपाठी, प्रदेश महामंत्री नरेंद्र कुमार वर्मा, पूर्व एमएलसी डॉ. प्रमोद कुमार मिश्र और पूर्व महामंत्री इंद्रासन सिंह भी विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगे। जिला विद्यालय निरीक्षक द्वारा शिक्षकों को इस दिन विशेष अवकाश स्वीकृत किया गया है, ताकि वे बिना किसी बाधा के कार्यक्रम में भाग ले सकें।

अष्ट शहीद इंटर कॉलेज, मुहम्मदाबाद में आयोजित होने वाली इस शिक्षक विचार गोष्ठी और जनपदीय सम्मेलन में राष्ट्र निर्माण में शिक्षा, शिक्षक एवं छात्र-छात्राओं की भूमिका पर विचार किया जाएगा। इसके अलावा, नई शिक्षा नीति, पुरानी पेंशन योजना और शिक्षकों की लंबित समस्याओं को लेकर भी चर्चा की जाएगी। जिलाध्यक्ष अमित कुमार राय ने बताया कि इस सम्मेलन में पूर्वांचल के विभिन्न जिलों के शिक्षक नेता, जिलाध्यक्ष, जिला मंत्री और डीआईओएस शामिल रहेंगे। उन्होंने जनपद के सभी शिक्षकों से अधिक से अधिक संख्या में इस सम्मेलन में भाग लेने की अपील की।

इस बैठक में जिला मंत्री शैलेन्द्र सिंह यादव, शिवशंकर गिरी, राकेश मिश्र, सूर्य प्रकाश राय, रत्नेश कुमार राय, मनोज कुमार विश्वकर्मा, सत्येंद्र सिंह, प्रवीण कुमार राय, रविंद्र नाथ तिवारी, अखिलेश्वर नाथ चतुर्वेदी और जयप्रकाश राय सहित कई शिक्षक उपस्थित रहे।

Post navigation

Previous: जमानियां और दिलदारनगर विद्युत कर्मियों के बीच हुआ क्रिकेट मैच, दिलदारनगर ने दर्ज की जीत
Next: भाजपा की प्रचंड जीत पर एमएलसी विशाल सिंह चंचल की प्रतिक्रिया

संबंधित खबरें

4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026

शायद आपने नहीं देखा

4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
4
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

ब्लॉसम एकेडमिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.