Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • खबर ⁄ समाचार

खंड विकास अधिकारी कार्यालय पहुँचे मनरेगा मजदूर

ब्यूरो 21-09-2021
IMG-20210921-WA0008

जमानियां। स्थानीय विकास खंड के चितावनपट्टी ग्राम सभा के मनरेगा मजदूरों ने मंगलवार को विकास खंड स्थित खंड विकास अधिकारी कार्यालय पहुंचकर जॉब कार्ड जारी करने एवं सरकारी राशन गांव में ही उपलब्ध कराने को लेकर पत्रक सौंपा।

विकास खंड पहुंचे ग्रामीणों का आरोप था कि वे ग्राम पंचायत में मनरेगा के मजदूर है और उनके जॉब कार्ड की वैधता समाप्त हो गई है। जिसे दोबारा बनाया जाए ताकि जीविकोपार्जन में किसी प्रकार का व्यवधान उत्पन्न न हो। ग्रामीणों ने बताया कि गांव के राशन कार्ड धारकों को चार किलोमीटर दूर बांड में जा कर राशन लेना पड़ता है। जिससे भारी परेशानी का सामना करना पडता है और मार्ग भी सुनसान है। जिससे अनहोनी की संभावना भी बनी रहती है। ग्रामीणों ने खंड विकास अधिकारी कार्यालय पहुंचे। जहां वे मौजूद नहीं थे। जिस पर ग्रामीणों ने पत्रक विकास खंड के कर्मचारी को सौंपा और जल्द से जल्द पत्रक पर विचार कर समाधान करने का आग्रह किया। इस संबंध में खंड विकास अधिकारी ने बताया कि पत्रक के बारे में अभी जानकारी नहीं है। ग्रामीणों के मांग के सापेक्ष सहानुभूतिपूर्वक विचार किया जाएगा। उक्त मौके पर रामअवध बिंद, अशोक बिंद, त्रिभुवन, विकास, प्रभु बिंद, रोशन आदि मौजूद रहे।

Post navigation

Previous: पुलिस के चेकिंग अभियान से बैंक ग्राहकों में मचा हड़कंप
Next: थानाध्‍यक्षों की तैनाती में हुआ फेर-बदल

संबंधित खबरें

FB_IMG_1787395963702
  • खबर ⁄ समाचार

मनमाने टैक्स के खिलाफ व्यापार मंडल का हल्लाबोल

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260822-WA0044
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया बलुआ घाट से सब्बलपुर तक डीएम-एसपी ने परखी बाढ़ की स्थिति

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260820-WA0056
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया गृहकर वृद्धि से भड़के व्यापारी, व्यापार मंडल ने उठाई आवाज

संतोष शर्मा 20-08-2026

शायद आपने नहीं देखा

74
  • घटना / दुर्घटना

विद्युत विभाग की लापरवाही से लगी भीषण आग, सात दुकानें जलकर राख‚ 14 लाख से अधिक का नुकसान

विशेष संवाददाता 07-09-2026
4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.