Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • स्वास्थ्य

कोविड टीकाकरण में मोहम्मदाबाद अव्वल

ब्यूरो 22-11-2021

शेयर करें:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
zamania

गाजीपुर। कोविड-19 से बचाव के लिए भारत सरकार और उत्तर प्रदेश सरकार लगातार कोविड-19 टीकाकरण के लिए लोगों को प्रोत्साहित कर रही है जिससे अधिक से अधिक लोगों का टीकाकरण किया जा सके। इसी कड़ी में जनपद में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोहम्मदाबाद में दो लाख लोगों का टीकाकरण कर जनपद में ही नहीं बल्कि पूरे पूर्वांचल में प्रथम स्थान लाकर एक कीर्तिमान स्थापित किया है। यह कीर्तिमान अन्य लोगों के लिए भी एक संदेश है कि कुशल नेतृत्व और कर्मचारियों के सहयोग मिले तो कुछ भी नामुमकिन नहीं है।

चिकित्सा अधीक्षक डॉ आशीष राय ने बताया कि सर्वप्रथम जनपद में 60 साल से ऊपर के लोगों में कोविड टीकाकरण शुरू हुआ तब टीकाकरण की रफ्तार काफी धीमी रही। लेकिन जैसे ही 18 से 45 वर्ष के लोगों के लिए टीकाकरण शुरू हुआ तब उनके ब्लॉक के सभी केंद्रों पर जहां भी टीकाकरण होता रहा है। वहां टीकाकरण कराने वालों की लंबी लाइनें देखने को मिली। यहां तक की कभी-कभी लोगों को नियंत्रित करने के लिए पुलिस का सहारा भी लेना पड़ा। लेकिन यहां के आमजन के सहयोग, विभागीय कर्मचारियों की कर्तव्यनिष्ठा से हमारा हमारा स्वास्थ्य केंद्र ना सिर्फ जनपद में बल्कि पूर्वांचल में दो लाख से ऊपर लोगों का टीकाकरण कर एक कीर्तिमान स्थापित किया है।

ब्लॉक प्रोग्राम मैनेजर (बीपीएम) संजीव कुमार ने बताया कि दो लाख लोगों का टीकाकरण कराने में ब्लॉक के ग्राम प्रधानों और समाजसेवियों का विशेष योगदान रहा, जिसके चलते गांव गांव में टीकाकरण की टीम भेजकर लोगों को टीकाकरण से संतृप्त कराने का काम किया। उन्होंने बताया कि मोहम्मदाबाद ब्लॉक में 91 ग्राम सभा प्रथम डोज से पूरी तरह से संतृप्त हो चुका है। ब्लॉक में 129652 लोगों ने प्रथम डोज एवं 69735 लोग दोनों डोज लगवा चुके हैं। आने वाले दिनों में पूरा प्रयास होगा कि जितने भी बचे हुए लोग हैं उनका भी टीकाकरण शत-प्रतिशत कर लिया जाए। बताते चलें कि जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सैदपुर में 177940 और कासिमाबाद में 167278 लोगों का टीकाकरण कर क्रमशः दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त किया है।

Post navigation

Previous: पेंटिंग प्रतियोगिता में तन्नुप्रिया ने मारी बाजी
Next: पार्टी के संरक्षक का धूमधाम से मनाया गया जन्मदिन

संबंधित खबरें

khabarimg
  • खबर ⁄ समाचार
  • स्वास्थ्य

ईयरफोन-ईयरप्लग युवाओं की सुनने की क्षमता पर डाल रहे बुरा असर, टीनिटस का भी खतरा

ब्यूरो 17-05-2025
IMG-20250423-WA0011.jpg
  • खबर ⁄ समाचार
  • सूचना
  • स्वास्थ्य

24 अप्रैल से 10 मई तक मनया जाएगा विश्व टीकाकरण सप्ताह

ब्यूरो 23-04-2025
IMG-20250423-WA0014
  • खबर ⁄ समाचार
  • स्वास्थ्य

24 अप्रैल से 10 मई तक मनाया जाएगा विश्व टीकाकरण सप्ताह

अनिल कुमार 23-04-2025

शायद आपने नहीं देखा

IMG-20260514-WA0011
  • खबर ⁄ समाचार

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल बरुईन के विद्यार्थियों ने सीबीएसई 12वीं की परीक्षा में लहराया सफलता का परचम

संतोष शर्मा 14-05-2026
InShot_20260514_075332435
  • खबर ⁄ समाचार

एस.एस. देव पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने सीबीएसई 12वीं में लहराया परचम, दुर्गेश मौर्या ने किया टॉप

संतोष शर्मा 14-05-2026
IMG-20260514-WA0010
  • खबर ⁄ समाचार

सेंट्रल पब्लिक स्कूल जमानियां के छात्र-छात्राओं ने सीबीएसई 12वीं की परीक्षा में फहराया परचम

संतोष शर्मा 14-05-2026
IMG-20260512-WA0004
  • खबर ⁄ समाचार

परदेस से लौट रहे युवक की गोली मारकर हत्या, परिवार में मचा कोहराम

संतोष शर्मा 12-05-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.