Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • स्वास्थ्य

जिले में 11 से 14 अप्रैल तक मनेगा ‘कोरोना टीका उत्सव’

ब्यूरो 10-04-2021
khabarimg

गाजीपुर। कोविड-19 टीकाकरण को लेकर स्वास्थ्य विभाग काफी गंभीर नजर आ रहा है और विभाग का प्रयास है कि अधिक से अधिक लोगों को कोविड-19 टीकाकरण लाभ दिया जा सके। इसको लेकर अब तक कई कवायद की जा चुकी हैं। इस क्रम में पूर्व में मुख्य चिकित्सा अधिकारी के द्वारा जनपद के सभी जनप्रतिनिधियों को आमजन को जागरूक करने के लिए पत्र लिखा गया था। तो वहीं दो दिन पूर्व टीकाकरण के दोनों डोज लगा चुके लाभार्थियों के मध्य लकी ड्रा का आयोजन भी किया गया था। वहीं अब एक बार फिर से शासन ने 11 से 14 अप्रैल तक कोरोना टीका उत्सव मनाए जाने का निर्णय लिया है।

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ उमेश कुमार ने बताया कि यह टिका उत्सव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील पर पूरे देश में मनाया जा रहा है साथ ही आठ अप्रैल को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ हुए वीडियो कांफ्रेंसिंग मे निर्देश दिया गया है कि 11 अप्रैल ज्योतिबा फुले की जयंती से लेकर 14 अप्रैल बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की जयंती तक वृहद स्तर पर कोविड़ टीकाकरण ‘टीका उत्सव’ मनाए जाने का निर्देश दिया है। उन्होंने बताया कि वीडियो कांफ्रेंसिंग में मिले निर्देशों के क्रम में इस बार 11 अप्रैल ज्योतिबा फुले की जयंती जो रविवार को पड़ रही है। उस दिन से 14 अप्रैल तक टीका उत्सव के माध्यम से टीकाकरण कराने के लिए जनपद के जिला महिला, जिला पुरुष अस्पताल के साथ ही समस्त सीएचसी, पीएचसी एवं नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के साथ ही दो निजी नर्सिंग होम को मिलाकर कुल 76 स्वास्थ्य केन्द्रों पर टीकाकरण किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि जनपद में पहले स्वास्थ्य कर्मियों, फ्रंटलाइन वर्कर के बाद अब 45 साल से ऊपर के व्यक्तियों का टीकाकरण किया जा रहा है। अब तक 11339 स्वास्थ्य कर्मी, 10826 फ्रंटलाइन वर्कर के साथ ही 60 साल से ऊपर और 45 साल से ऊपर के 72675 लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है। जनपद में अब तक 94840 लोगों का वैक्सीनेशन किया जा चुका है जो लक्ष्य के 45 प्रतिशत है।

इस दौरान डॉ उमेश कुमार ने आमजन से अपील की है कि जिनकी उम्र 45 साल के पार हो चुकी है वह लोग इस टिका उत्सव में शामिल होकर इस ऐतिहासिक पल का गवाह बने और अपना टीकाकरण करा कर कोविड-19 से दो-दो हाथ करें। साथ ही उन्होंने बताया कि इस टीकाकरण को कराने के बाद भी लोग मास्क और सैनिटाइजर का प्रयोग करना न भूलें ।

Post navigation

Previous: महिला की हत्या का 24 घण्टे में खुला राज, दो गिरफ्तार
Next: जिला बदर अभियुक्त गिरफ्तार

संबंधित खबरें

IMG-20260813-WA0035
  • स्वास्थ्य

ट्यूमर ने छीनी थी चलने की क्षमता, सफल ऑपरेशन के बाद 76 वर्षीय महिला के चेहरे पर लौटी खुशी

संतोष शर्मा 14-08-2026
khabarimg
  • खबर ⁄ समाचार
  • स्वास्थ्य

ईयरफोन-ईयरप्लग युवाओं की सुनने की क्षमता पर डाल रहे बुरा असर, टीनिटस का भी खतरा

ब्यूरो 17-05-2025
IMG-20250423-WA0011.jpg
  • खबर ⁄ समाचार
  • सूचना
  • स्वास्थ्य

24 अप्रैल से 10 मई तक मनया जाएगा विश्व टीकाकरण सप्ताह

ब्यूरो 23-04-2025

शायद आपने नहीं देखा

74
  • घटना / दुर्घटना

विद्युत विभाग की लापरवाही से लगी भीषण आग, सात दुकानें जलकर राख‚ 14 लाख से अधिक का नुकसान

विशेष संवाददाता 07-09-2026
4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.