Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • खबर ⁄ समाचार

माता बनी कुमाता अपने ही 6 माह की बच्ची को नदी में फेंका

विशेष संवाददाता 20-10-2024
1000010317.jpg

गाजीपुर। सुलेखा पत्नी अनिल कुमार राम निवासी रामपुर नायकडीह थाना दुल्लहपुर ने अपनी 6 माह की बच्ची अनुष्का को चौजा पुल से मंगई नदी में फेंक दिया जिससे उसकी मौत हो गई
सुलेखा अपने मायके बेलहरा से आज सुबह अपने चारों बच्चों के साथ नायकडीह के लिए टेंपो से निकली लेकिन पुल पर अपने बच्चों को लेकर उतर गई और अपनी बेटी अनुष्का को पुल से नीचे फेंक दिया बच्ची को फेंकने के बाद सुलेखा के साथ उनकी बड़ी बेटी सुनैना व लड़का अमरेश चिल्लाने लगे जिस पर अगल-बगल के लोगों ने देखा तो बच्ची पानी में तड़प रही थी लोगों ने तत्काल भुड़कुडा पुलिस को सूचना दी जिस पर पुलिस मौके पर पहुंचकर सुलेखा से पूछताछ करते हुए उसके पिता को सूचना दी जिस पर पिता घुरहू राम ने बताया कि 6 महीने से उनकी बेटी सुलेखा का मानसिक चिकित्सालय में इलाज चल रहा था।
पति गुजरात में प्राइवेट नौकरी करता है यह घर से किसी को बिना बताए बच्चों के साथ निकल गई थी मोबाइल भी बंद था बच्ची को ढूंढने के लिए भुडकुडा पुलिस से पूछ कर गांव के ही राजन अजीत यादव अजय राजभर ने नदी में कूद कर बच्ची को ढूंढना शुरू किया 2 घंटे बाद बच्ची मृत अवस्था में किनारे पाई गई जिसे लेकर पुलिस थाने गई जानकारी होने पर ससुराल पक्ष से सास ससुर और ननद भी थाने पर पहुंचे उन्होंने भी बताया कि इसका मानसिक संतुलन ठीक नहीं था।
और इलाज चल रहा था सूचना मिलने पर क्षेत्राधिकारी बलराम सहित प्रभारी निरीक्षक तारावती यादव मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया

Post navigation

Previous: 75 वर्षों के बाद भी तरांव व देवकली के बीच नहीं बन सका संपर्क मार्ग
Next: 63 वर्षीय वृद्ध का शव मिलने से सनसनी

संबंधित खबरें

FB_IMG_1787395963702
  • खबर ⁄ समाचार

मनमाने टैक्स के खिलाफ व्यापार मंडल का हल्लाबोल

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260822-WA0044
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया बलुआ घाट से सब्बलपुर तक डीएम-एसपी ने परखी बाढ़ की स्थिति

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260820-WA0056
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया गृहकर वृद्धि से भड़के व्यापारी, व्यापार मंडल ने उठाई आवाज

संतोष शर्मा 20-08-2026

शायद आपने नहीं देखा

74
  • घटना / दुर्घटना

विद्युत विभाग की लापरवाही से लगी भीषण आग, सात दुकानें जलकर राख‚ 14 लाख से अधिक का नुकसान

विशेष संवाददाता 07-09-2026
4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.