Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • राजनीति

सांसद अफजाल अंसारी को नहीं दिलाई गई लोकसभा में शपथ

विशेष संवाददाता 27-06-2024

शेयर करें:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20240626-WA0139.jpg

गाजीपुर। लोकसभा सांसद चुने गए अफजाल अंसारी को संसद में मंगलवार को शपथ नहीं दिलाई गई. जिसको लेकर जिले के सियासी गलियारों में चर्चा गरम है। न्यायालय के आदेश का हवाला देते हुए शपथ नहीं दिलाई गई. समाजवादी पार्टी के सांसद ने फैसला किया है कि वह कानूनी कार्रवाई करेंगे। दिन में अफजाल उस वक्त संसद में आए जब उत्तर प्रदेश के सांसदों को शपथ दिलाई जा रही थी. इस दौरान साथी सांसदों से उनकी मुलाकात हुई और वह अखिलेश यादव के बगल भी बैठे. कुछ देर के लिए अखिलेश और अफजला में चर्चा हुई. जब यूपी के आखिरी सांसद रॉबर्ट्सगंज के छोटेलाल को शपथ दिलाई गई उसके थोड़ी देर पहले वह सदन से चले गए। जानकारी के अनुसार लोकसभा सचिवालय ने आज एक आदेश पारित किया है कि सर्वोच्च न्यायालय द्वारा अफजाल अंसारी की अपील के सन्दर्भ में जो दिo14 दिसम्बर 2023 को आदेश पारित करके गाज़ीपुर स्पेशल न्यायालय द्वारा ट्रायल 980/2012 में अपीलर्थी अफजाल अंसारी को दी गई दोषसिद्धि के आदेश को निलंबित कर दिया था तब उसी आदेश में उन्हे सदन की कारवाई में भी भाग लेने से रोका गया था. ऐसी स्थिति में आज सदन में आयोजित निर्वाचित सदस्यों का शपथ ग्रहण समारोह भी लोकसभा की कार्यवाही का हिस्सा है इसलिए अफजाल अंसारी को इस में शपथ नहीं दिलाई जा रही है। सुप्रीम कोर्ट ने पिछले साल 14 दिसंबर को अफजाल अंसारी को गैंगस्टर मामले में मिली सजा पर रोक तो लगा दी थी, लेकिन कई शर्तें भी रखीं थीं. सुप्रीम कोर्ट ने अपने फैसले में कहा था कि जब तक इलाहाबाद हाईकोर्ट से अफजाल अंसारी की अपील पर फैसला नहीं आ जाता तब तक वह ना तो संसद की कार्यवाही में हिस्सा ले सकते हैं और ना ही सदन में किसी मुद्दे पर वोटिंग कर सकते हैं।

Post navigation

Previous: रेलवे ट्रैक के पास मिला 40 वर्षीय अज्ञात विवाहिता का क्षत- विक्षत शव
Next: लेखपाल 5 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

संबंधित खबरें

FB_IMG_1786262358755
  • राजनीति

जमानिया भाजपा के ही दो खेमे आमने-सामने: एमएलसी के नाम कथित फर्जी लेटरपैड का आरोप, चेयरमैन ने खोला मोर्चा

संतोष शर्मा 09-08-2026
IMG-20250418-WA0041
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
  • राजनीति

गहमर पुलिस के खिलाफ धरने पर बैठे भाजपा नगर पालिका जमानिया अध्यक्ष

अनिल कुमार 19-04-2025
0001
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
  • राजनीति

ग्राम पंचायतों के रिक्त पदों पर संपन्न हुआ चुनाव, कई पदों पर निर्विरोध निर्वाचन

विशेष संवाददाता 21-02-2025

शायद आपने नहीं देखा

khabarimg
  • खबर ⁄ समाचार

गाजीपुर में जर्जर शिरोपरि जलाशयों का हो रहा ध्वस्तीकरण

संतोष शर्मा 16-08-2026
Screenshot_20260815_222533_Dainik Bhaskar
  • खबर ⁄ समाचार

एनएच-24 पर लगाई जा रही रेडियम लाइट, रात में राह होगी आसान

संतोष शर्मा 15-08-2026
20260815_144910
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया श्रमजीवी एक्सप्रेस की चपेट में आने से छात्रा की दर्दनाक मौत।

संतोष शर्मा 15-08-2026
20260815_104639
  • खबर ⁄ समाचार

अमर शहीद इंटर कॉलेज में देशभक्ति की गूंज, बच्चों की प्रस्तुतियों ने मोहा मन

संतोष शर्मा 15-08-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.