Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • खबर ⁄ समाचार

रामलीला की जमीन को लेकर नगर पालिका अध्यक्ष व पुलिस प्रशासन आमने सामने

विशेष संवाददाता 24-07-2024
img-20240723-wa01745977596298239147624.jpg

जमानियाँ (गाजीपुर)। स्थानीय तहसील मुख्यालय के सामने स्थिति रामलीला मैदान के हो रहे सौन्दर्यीकरण को कोतवाली पुलिस ने प्रतिबंधित कर दिया।
वह इस संबंध में सूचना मिलते ही नगर पालिका अध्यक्ष जयप्रकाश गुप्ता भी सभासद संग मौके पर पहुॅचे और काम रुकवाने के विरोध में रामलीला मंच पर बैठ गये। अधिकारियों के साथ बात विवाद के बाद शर्त पर काम पुनः शुरू हो पाया । बता दे कि नपा द्वारा रामलीला मैदान के सौन्दर्यीकरण के लिए 80 लाख के टेण्डर कि स्वीकृति हो गई है। जिसमें सड़क किनारे ढक्कनदार नाला, 200 मीटर इण्टरलॉकिंग, पटरी सहित लाइट का निर्माण कार्य कराया जाना है। जिसके तहत मंगलवार की सुबह रामलीला मैदान में दो जेसीबी द्वारा मिट्टी की खोदाई तथा गिट्टी गिरना शुरू हो चुका था की इसी बीच कोतवाली पुलिस भी हरकत में आ गई और काम को रुकवाकर एक जेसीबी को जब्त कर कोतवाली ले आई वही दूसरी जीसीबी का ड्राइवर मौके पर ही फरार  हो गया। सूचना पर पहुंचे सभासद व नगरवासियों संग नपा अध्यक्ष जयप्रकाश गुप्ता ने पुलिस द्वारा काम रुकवाने के विरोध में अपने नए अंदाज में रामलीला मंच पर बैठ गये। तत्पश्चयात अधिकारियों संग हुई वार्ता के बाद रामलीला मंच के थोड़े आगे तक ही निर्माण कार्य कराने व बुधवार को रामलीला मैदान की जमीन का सीमांकन कराने पर सहमति बन पाई। इसके बाद कोतवाली में खड़ी जेसीबी को पुलिस ने छोड़ दिया तथा कार्य शुरू हो गया।वही एसडीएम अभिषेक कुमार ने कस्बा बाजार निवासी शशिकांत
द्वारा अराजी संख्या 299/1, 299/2 पर अनाधिकार रुप से नपा द्वारा टेण्डर कराकर निर्माण कार्य कराये जाने सम्बंधी प्रार्थना पत्र का संज्ञान लेते हुए तहसीलदार की अध्यक्षता में 6 सदस्यी टीम का गठन कर बुधवार को उभयपक्षों की उपस्थिति में सीमांकन कर संयुक्त जॉच आख्या नजरी नक्शा सहित उपलब्ध कराने का आदेश दिया। नपा अध्यक्ष ने बताया कि रामलीला मैदान का सुन्दरीकरण कराने के लिए टेण्डर किया गया था। जिसके तहत निर्माण कार्य कराया जा रहा था लेकिन कोतवाली पुलिस रामलीला मैदान की जमीन को अपनी जमीन बता कर निर्माण कार्य रुकवाना चाह रही है लेकिन वार्ता के बाद निर्माण शुरू हुआ तथा सीमांकन के बाद पूरे मैदान का सौन्दर्यीकरण कराया जायेगा। सैकड़ो वर्षो से इस जमीन पर भगवान राम की लीला होती आई लेकिन इस जमीन को कोतवाली पुलिस कब्जा करने का प्रयास कर रही है। नगरवासी व क्षेत्रीय लोगों के सहयोग से यह घृणित कार्य नहीं होने दिया जायेगा। रामलीला मैदान में निर्माण कार्य होने से नगरवासी सहित क्षेत्रीय लोग खुश है उक्त मौके पर भाजपा नेता संतोष पाण्डेय, मनोज राय, भाजपा मण्डल अध्यक्ष तारकेश्वर वर्मा, अनिल गुप्ता, संजय जायसवाल, सभासद विकास जायसवाल, मोहन गुप्ता, एनाम खां आदि लोग मौजूद रहे।

Post navigation

Previous: पत्रकार की माता का निधन, परिवार में शोक की लहर
Next: सगे भाई ने बहन को उतारा मौत के घाट क्षेत्र में फैली सनसनी

संबंधित खबरें

FB_IMG_1787395963702
  • खबर ⁄ समाचार

मनमाने टैक्स के खिलाफ व्यापार मंडल का हल्लाबोल

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260822-WA0044
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया बलुआ घाट से सब्बलपुर तक डीएम-एसपी ने परखी बाढ़ की स्थिति

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260820-WA0056
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया गृहकर वृद्धि से भड़के व्यापारी, व्यापार मंडल ने उठाई आवाज

संतोष शर्मा 20-08-2026

शायद आपने नहीं देखा

4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
4
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

ब्लॉसम एकेडमिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.