Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • खबर ⁄ समाचार

पालिका चेयरमैन ने प्रभु का पूजन अर्चन की

ब्यूरो 24-11-2023
IMG-20231124-WA0007.jpg

गाजीपुर के जमानियां नगर पालिका परिषद के पक्का घाट एवं बलुआ घाट पर श्री श्री सांईनाथ सेवा समिति द्वारा आयोजित श्रीमद् भागवत कथा सप्ताह का शुभारंभ गुरुवार की देर रात नगर पालिका परिषद के चेयरमैन के जय प्रकाश गुप्ता ने प्रभु का पूजन अर्चन, दीप प्रज्वलित कर किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि भागवत कथा श्रवण से मानव को मुक्ति मिल सकती है। इस तरह के आयोजन से प्रत्येक नगर, गांवों में शांति, खुशहाली का वातावरण कायम होता है। गुप्ता ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण बचपन में अपने लिए नहीं, बल्कि अपनी बाल सखा के लिए माखन चोरी करते थे। पंडित मनोज सुंदर दास जी महाराज नई दिल्ली ने भागवत कथा के पहले दिन कहा कि भागवत वेद रूपी कल्प वृक्ष का पका फल है। जिसमें रस ही रस भरा हुआ है। ऐसे भागवत कथा का रसपान कर सभी जीवों को मोक्ष प्राप्त होता है। उन्होंने कहा कि जो व्यक्ति अपने माता-पिता का अपमान करता है, वह मरने के बाद प्रेत योनि में जन्म लेता है। इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्ष अनिल कुमार गुप्ता जी ने कहा कि कथा सुनने आये श्रोता इसे सुनकर अपने चित में उतारने का प्रयास करें तभी सार्थक होगी। इस अवसर पर भाजपा आईटी सेल  के जमानिया विधानसभा संयोजक संजीत यादव, राजू यादव, कमेटी के सदस्य आदि उपस्थित थे।

Post navigation

Previous: बाजरा केंद्र पर खरीदारी हुई शुरू। आशुतोष चौरसिया
Next: धरम्मरपुर जमानियां गंगा नदी में पुल से छलांग युवती जान दी

संबंधित खबरें

FB_IMG_1787395963702
  • खबर ⁄ समाचार

मनमाने टैक्स के खिलाफ व्यापार मंडल का हल्लाबोल

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260822-WA0044
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया बलुआ घाट से सब्बलपुर तक डीएम-एसपी ने परखी बाढ़ की स्थिति

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260820-WA0056
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया गृहकर वृद्धि से भड़के व्यापारी, व्यापार मंडल ने उठाई आवाज

संतोष शर्मा 20-08-2026

शायद आपने नहीं देखा

74
  • घटना / दुर्घटना

विद्युत विभाग की लापरवाही से लगी भीषण आग, सात दुकानें जलकर राख‚ 14 लाख से अधिक का नुकसान

विशेष संवाददाता 07-09-2026
4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.