

नंदगंज। अपराध और अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पॉक्सो एक्ट व बीएनएस की गंभीर धाराओं में वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।
थाना नन्दगंज के उपनिरीक्षक श्री सन्तोष कुमार यादव मय हमराह टीम द्वारा, मुखबिर की सटीक सूचना पर कार्यवाही करते हुए मु0अ0सं0 157/2025 धारा 137(2), 65(1) भारतीय न्यायदंड संहिता (बीएनएस) एवं 5(L)/6 पॉक्सो एक्ट में नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम:
विशू चौहान उर्फ विश्वा, पुत्र सुरेन्द्र चौहान
निवासी – ग्राम मुड़रभा, थाना नन्दगंज, जनपद गाजीपुर
उम्र – लगभग 22 वर्ष
अभियुक्त को ग्राम पहलवानपुर पुलिया के पास से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के संबंध में थाना नन्दगंज पर पंजीकृत मु0अ0सं0 157/2025 के अंतर्गत वादिनी श्रीमती अंजू देवी पत्नी त्रिलोकी, निवासी मुड़रभा द्वारा दिनांक 30.05.2025 को दिए गए लिखित प्रार्थना पत्र के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया था।
उपनिरीक्षक श्री सन्तोष कुमार यादव, थाना नन्दगंज हमराही पुलिस बल
पुलिस द्वारा अभियुक्त के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। थाना नन्दगंज क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु पुलिस का यह अभियान सतत जारी रहेगा।