Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • खेल–कूद

डायमंड स्पोर्टिंग क्लब द्वारा क्रिकेट टूर्नामेंट का शानदार आगाज़, शाहपुर टीम विजेता

विशेष संवाददाता 07-06-2025

शेयर करें:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
01 (3)

जमानियां। ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम ताजपुर-गायघाट स्थित खेल मैदान में शनिवार को डायमंड स्पोर्टिंग क्लब के तत्वावधान में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन मैच उत्साहपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ। उद्घाटन मुकाबला यादव स्पोर्टिंग क्लब, निरहु का पुरा बनाम लकी स्पोर्टिंग क्लब, शाहपुर के बीच खेला गया, जिसमें शाहपुर की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की।

मुख्य अतिथि ग्राम प्रधान ताजपुर आज़ाद यादव तथा विशिष्ट अतिथि तेजबहादुर सिंह, अरविंद यादव, पूर्व प्रधान बबलू सिंह, तलाशपुर ग्राम प्रधान देवेंद्र यादव, सभासद प्रमोद यादव, पूर्व प्रधान मोहन यादव, एवं गायघाट प्रधान धर्मेंद्र कुशवाहा ने फीता काटकर और खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर टूर्नामेंट का उद्घाटन किया। अतिथियों का क्लब की ओर से माल्यार्पण व अंगवस्त्रम् भेंट कर सम्मान किया गया। मैच की शुरुआत में टॉस जीतकर यादव स्पोर्टिंग क्लब, निरहु का पुरा ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 85 रन बनाए। जवाब में लकी स्पोर्टिंग क्लब, शाहपुर ने मात्र 4.3 ओवर में 2 विकेट खोकर 89 रन बनाते हुए मुकाबला अपने नाम किया।शाहपुर टीम के वृजेश यादव ने 10 गेंदों में ताबड़तोड़ 50 रन बनाकर सभी का दिल जीत लिया और मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार प्राप्त किया। उन्होंने दो हैट्रिक छक्कों की मदद से मैच का रुख निर्णायक रूप से बदल दिया। मैच के दौरान खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन से दर्शकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला और मैदान तालियों की गूंज से गूंजता रहा।

इस अवसर पर दुर्गा यादव, पारस यादव, मनोज यादव, अमित यादव, लुटावन यादव, संतोष यादव, यश यादव, लालू यादव, आकाश यादव, शुभम यादव, शिवम यादव, रौनक यादव, दिलीप यादव सहित बड़ी संख्या में खेल प्रेमी मौजूद रहे।

Post navigation

Previous: नन्दगंज पुलिस को बड़ी सफलता, पाक्सो एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार
Next: दहेज प्रताड़ना को लेकर महिला ने थाने में दर्ज कराई एफआईआर

संबंधित खबरें

7
  • खेल–कूद

रस्साकशी और कबड्डी में छात्रों ने दिखाया दम

विशेष संवाददाता 12-02-2026
1
  • खेल–कूद

प्रेम कुमार ने सीबीएसई क्लस्टर प्रतियोगिता में लहराया परचम, गोल्ड व ब्रॉन्ज मेडल जीत किया क्षेत्र का नाम रोशन

विशेष संवाददाता 07-08-2025
4744
  • खेल–कूद

डिवाइन ग्लोबल स्कूल को मिजर तीसरा स्थान, विजयी खिलाड़ियों का भव्य स्वागत

विशेष संवाददाता 04-08-2025

शायद आपने नहीं देखा

20260822_194946
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

व्यापार मंडल की कमान मिलते ही राकेश का भव्य स्वागत

संतोष शर्मा 22-08-2026
FB_IMG_1787395963702
  • खबर ⁄ समाचार

मनमाने टैक्स के खिलाफ व्यापार मंडल का हल्लाबोल

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260822-WA0044
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया बलुआ घाट से सब्बलपुर तक डीएम-एसपी ने परखी बाढ़ की स्थिति

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260820-WA0056
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया गृहकर वृद्धि से भड़के व्यापारी, व्यापार मंडल ने उठाई आवाज

संतोष शर्मा 20-08-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.