Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • खेल–कूद

सैदपुर में कुश्ती को बढ़ावा देने के लिए भारतीय कुश्ती संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष का दौरा

विशेष संवाददाता 17-02-2025
0145 (3)

सैदपुर। भारतीय कुश्ती संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय सिंह उर्फ बब्लू ने रविवार को कुश्ती को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सैदपुर क्षेत्र का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र के कई गांवों में जाकर कुश्ती के स्वर्णिम इतिहास की चर्चा की और संघ की ओर से कुश्ती को बढ़ावा देने के लिए हर प्रकार के सहयोग का भरोसा दिलाया।

सिधौना बाजार में उनकी एंट्री के समय युवाओं की एक टीम ने उन्हें फूल-मालाओं से स्वागत किया। इसके बाद वह जौहरगंज होते हुए तहसील मुख्यालय के पास स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय की मूर्ति के पास पहुंचे और श्रद्धा-सुमन अर्पित किए। इसके बाद संजय सिंह बब्लू बासूपुर गांव पहुंचे, जहां युवाओं के साथ एक बैठक आयोजित की गई। इस दौरान उन्होंने कहा कि गाजीपुर का कुश्ती के क्षेत्र में एक अहम योगदान था और उस समय को वापस लाने के लिए युवाओं में कुश्ती के प्रति रुचि उत्पन्न करनी होगी। उन्होंने बताया कि कुश्ती केवल शारीरिक ताकत का खेल नहीं, बल्कि यह एक तपस्या है, जिसे हर कोई पूरा नहीं कर सकता। उन्होंने युवाओं को व्यसन से दूर रहने की सलाह दी और कहा कि वे कुश्ती के क्षेत्र में अपनी पहचान बना सकते हैं। साथ ही उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे अपने बच्चों को कुश्ती में भाग लेने के लिए प्रेरित करें। इसके बाद वह भीमापार पहुंचे, जहां उन्होंने स्व बाला सिंह स्मृति कुश्ती प्रतियोगिता में भाग लिया और आयोजन का उत्साह बढ़ाया।

इस अवसर पर उनके साथ मोहित मिश्रा, आशीष श्रीवास्तव, संतोष मिश्रा, पंकज सिंह, बीजेपी के मंडल अध्यक्ष विजय यादव, पूनम मौर्या, सुधीर पाटिल, ऋषभ सिंह, साहिल सिंह, आकाश सिंह, आशुतोष पांडेय, सन्नी यादव, शिवम पाठक सहित अन्य लोग मौजूद थे।

Post navigation

Previous: गाजीपुर में पंजाब नैशनल बैंक स्टाफ एसोसिएशन की प्रान्तीय कार्यकारिणी बैठक
Next: डिवाइन ग्लोबल स्कूल में विज्ञान प्रदर्शनी का भव्य आयोजन

संबंधित खबरें

7
  • खेल–कूद

रस्साकशी और कबड्डी में छात्रों ने दिखाया दम

विशेष संवाददाता 12-02-2026
1
  • खेल–कूद

प्रेम कुमार ने सीबीएसई क्लस्टर प्रतियोगिता में लहराया परचम, गोल्ड व ब्रॉन्ज मेडल जीत किया क्षेत्र का नाम रोशन

विशेष संवाददाता 07-08-2025
4744
  • खेल–कूद

डिवाइन ग्लोबल स्कूल को मिजर तीसरा स्थान, विजयी खिलाड़ियों का भव्य स्वागत

विशेष संवाददाता 04-08-2025

शायद आपने नहीं देखा

4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
4
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

ब्लॉसम एकेडमिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.