Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • खबर ⁄ समाचार

रामकली महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर का समापन

विशेष संवाददाता 09-03-2025
035

जमानियां। क्षेत्र के दरौली गांव स्थित रामकली महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा सात दिवसीय विशेष शिविर का समापन रविवार को हुआ। इस अवसर पर छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉ. माधव मुकुंद ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। इसके उपरांत छात्राओं ने सरस्वती वंदना, स्वागत गान, एकांकी, सोशल मीडिया पर आधारित नाटक, नृत्य आदि प्रस्तुत किए, जिन्हें दर्शकों ने खूब सराहा। मुख्य अतिथि डॉ. माधव मुकुंद ने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना छात्रों में सामाजिक सेवा और नेतृत्व कौशल विकसित करने का एक सशक्त माध्यम है। उन्होंने स्वयंसेवकों को समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने के लिए प्रेरित किया। महाविद्यालय के प्रबंधक डॉ. हरिश्चंद्र सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि ऐसे कार्यक्रम छात्रों में अनुशासन, सेवा भावना और आत्मनिर्भरता की भावना को प्रबल करते हैं। उन्होंने छात्राओं को समाजहित में कार्य करने और अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से पालन करने की प्रेरणा दी। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि शशिकान्त सिंह यादव‚ कमलेश कुमार सिंह, अभय पांडेय, राम आशीष सिंह, आलोक कुमार सिंह, निशू यादव, अंजली यादव, विनीता यादव, सुनीता मौर्य सहित महाविद्यालय के शिक्षकगण और बड़ी संख्या में छात्राएं उपस्थित रहीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता कबीर खान ने किया।

विविधता में एकता को दर्शाता कार्यक्रम में प्रस्तुति देती महाविद्‍यालय की छात्राए।

सोशल मीडिया पर नाटक प्रस्तुत करती छात्राए।

Post navigation

Previous: पुलिस ने 03 पेटी अवैध देशी शराब के साथ एक आरोपी को किया गिरफ्तार
Next: दंगा नियंत्रण अभ्यास: होली और ईद के मद्देनजर पुलिस का सुरक्षा पूर्वाभ्यास

संबंधित खबरें

FB_IMG_1787395963702
  • खबर ⁄ समाचार

मनमाने टैक्स के खिलाफ व्यापार मंडल का हल्लाबोल

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260822-WA0044
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया बलुआ घाट से सब्बलपुर तक डीएम-एसपी ने परखी बाढ़ की स्थिति

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260820-WA0056
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया गृहकर वृद्धि से भड़के व्यापारी, व्यापार मंडल ने उठाई आवाज

संतोष शर्मा 20-08-2026

शायद आपने नहीं देखा

4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
4
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

ब्लॉसम एकेडमिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.