Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • खेल–कूद

राष्ट्रीय टेनिस वॉलीबॉल चैंपियनशिप में उत्तर प्रदेश सहित कई राज्यों ने जीता गोल्ड

विशेष संवाददाता 02-01-2025
9658744

जमानिया। नगर के सेंट्रल पब्लिक स्कूल में टेनिस वॉलीबॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में चल रही तीन दिवसीय 26वीं राष्ट्रीय टेनिस वॉलीबॉल चैंपियनशिप में आखिरी दिन गुरुवार को फाइनल मैच खेला गया। जिसमें उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, दिल्ली, हिमाचल प्रदेश‚ कनार्टक की टीमों ने आपने वर्ग में गोल्ड मेडल जीता।

चैंपियनशिप के तहत सब जूनियर बालक वर्ग में उत्तर प्रदेश, तेलंगाना, झारखंड, सब जूनियर बालिका वर्ग में महाराष्ट्र, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, सब जूनियर मिक्स डबल महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, जूनियर बालक वर्ग में दिल्ली, गुजरात, कर्नाटक, जूनियर बालिका वर्ग में कर्नाटक, गुजरात, महाराष्ट्र, जूनियर मिक्स डबल हिमाचल प्रदेश, महाराष्ट्र, तेलंगाना ने क्रमशः प्रथम द्वितीय तृतीय स्थान प्राप्त किया। विजई टीम को सेंट्रल पब्लिक स्कूल के प्रबंधक रेशु जालान ने ट्रॉफी वितरित किया। मुख्य अतिथि फाउंडर ऑफ टेनिस वॉलीबॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया डां वेंकटेश वांगवर्ड और मुख्य आयोजक सेंट्रल पब्लिक स्कूल के प्रबंधक रेशु जालान ने ट्रॉफियां सहित मेडल प्रदान कीं। मुख्य अतिथि डॉ. वेंकटेश वांगवार ने खिलाड़ियों की प्रशंसा करते हुए कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएं देश में खेलों को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। कार्यक्रम के मुख्य आयोजक और स्कूल के प्रबंधक रेशु जालान ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि खेल युवाओं में आत्मविश्वास और अनुशासन पैदा करता है। इस अवसर पर यूपी सेक्रेटरी दिलीप सिंह, टीवीए प्रेसिडेंट सरसी‚ देवेंद्र प्रजापति, विजय सिंह, डीए जडेजा, एसएस राव, मिलिंद कुलकर्णी, गोविंद सिंह, विजय, सूरज विश्वकर्मा, हरिंद्र सिंह‚ बृजेश गुप्ता‚ सोनल बेन‚ सचिन‚ देवेन्द्र प्रजापति‚ विजय सिंह आदि की उपस्थिति ने आयोजन को भव्य बनाया। यह आयोजन खिलाड़ियों की कड़ी मेहनत और खेल भावना को सलाम करता है। चैंपियनशिप ने न केवल युवाओं को अपना हुनर दिखाने का अवसर दिया बल्कि खेल के प्रति उनका उत्साह भी बढ़ाया।

Post navigation

Previous: फार्मर रजिस्ट्री की तिथि बढ़ी, अब 31 जनवरी तक करा सकते हैं रजिस्ट्रेशन
Next: बच्चों के लिए अवकाश घोषित

संबंधित खबरें

7
  • खेल–कूद

रस्साकशी और कबड्डी में छात्रों ने दिखाया दम

विशेष संवाददाता 12-02-2026
1
  • खेल–कूद

प्रेम कुमार ने सीबीएसई क्लस्टर प्रतियोगिता में लहराया परचम, गोल्ड व ब्रॉन्ज मेडल जीत किया क्षेत्र का नाम रोशन

विशेष संवाददाता 07-08-2025
4744
  • खेल–कूद

डिवाइन ग्लोबल स्कूल को मिजर तीसरा स्थान, विजयी खिलाड़ियों का भव्य स्वागत

विशेष संवाददाता 04-08-2025

शायद आपने नहीं देखा

74
  • घटना / दुर्घटना

विद्युत विभाग की लापरवाही से लगी भीषण आग, सात दुकानें जलकर राख‚ 14 लाख से अधिक का नुकसान

विशेष संवाददाता 07-09-2026
4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.