Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • खबर ⁄ समाचार

प्रधानमंत्री आवास योजना हेतु आवश्यक निर्देश

ब्यूरो 31-03-2021

शेयर करें:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
khabarimg

गाजीपुर। परियोजना निदेशक, जिला ग्राम्य विकास अभिकरण बाल गोविन्द गाजीपुर ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अन्तर्गत वित्तीय वर्ष 2020-21 मे 17578 लाभार्थियो को आवास आवंटित है, जिन्हे प्रथम किस्त की धनराशि अवमुक्त कर दी गयी है। योजना के अन्तर्गत राज्य के नोडल खाते में वर्तमान में पर्याप्त धनराशि उपलब्ध है।

आवास साफ्ट के आकड़ो के आंकड़ो का परीक्षण करने पर ज्ञात हुआ है कि जनपद में 14601 लाभार्थी ऐसे है, जिन्हे प्रथम किस्त की धनराशि प्राप्त हुए 28 दिनो से अधिक का समय व्यतीत हो गया है, उन्हे द्वितीय किस्त जारी की जा सकती है। इसी प्रकार जनपद मे 923 एसे लाभार्थी है, जिन्हें द्वितीय किस्त प्राप्त हुए 52 दिनो से अधिक का समय व्यतीत हो गया है, जिन्हे तृतीय किस्त जारी हो सकती है। इसके अतिरिक्त मुख्यमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अन्तर्गत वित्तीय वर्ष 2020-21 मे 634 लाभार्थियों के आवास स्वीकृत है, जिन्हे द्वितीय व तृतीय किस्त अवमुक्त किये जाने हेतु धनराशि उपलब्ध है। उन्होने जनपद के समस्त लाभर्थियों को सूचित किया है कि योजना के खाते मे पर्याप्त धनराशि उपलब्ध है, जिन लाभार्थियों द्वारा प्रथम किस्त रू 40,000.00 से नींव स्तर तक था द्वितीय किस्त के रू 70000.00 से छत स्तर तक कार्य पूर्ण कर लिये है, वे अपने सचिव अथवा खण्ड विकास अधिकारी से सम्पर्क करके द्वितीय किस्त व तृतीय किस्त की मॉग करें। तृतीय किस्त के रूप में रू 10000.00 की धनराशि से फिनिसिंग, रंगाई-पुताई व प्रदर्शन बोर्ड के लिए दी जायेगी। यह धनराशि निःशुल्क है, यदि कोई व्यक्ति किसी प्रकार के धन की मॉग करता है या किसी प्रकार की अन्य कोई कठिनाई हो तो इसके लिए सम्बंधित खण्ड विकास अधिकारी से एवं जनपद स्तर के दूरभाष संख्या 0548-221303 अथवा मोबाइल नम्बर 9454465241 पर सम्पर्क कर सकते है।

Post navigation

Previous: प्रशिक्षण कार्यक्रम 2 अप्रैल से शुरू
Next: राष्ट्रीय लोक अदालत का 10 अप्रैल को होगा आयोजन

संबंधित खबरें

IMG-20260514-WA0011
  • खबर ⁄ समाचार

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल बरुईन के विद्यार्थियों ने सीबीएसई 12वीं की परीक्षा में लहराया सफलता का परचम

संतोष शर्मा 14-05-2026
InShot_20260514_075332435
  • खबर ⁄ समाचार

एस.एस. देव पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने सीबीएसई 12वीं में लहराया परचम, दुर्गेश मौर्या ने किया टॉप

संतोष शर्मा 14-05-2026
IMG-20260514-WA0010
  • खबर ⁄ समाचार

सेंट्रल पब्लिक स्कूल जमानियां के छात्र-छात्राओं ने सीबीएसई 12वीं की परीक्षा में फहराया परचम

संतोष शर्मा 14-05-2026

शायद आपने नहीं देखा

IMG-20260514-WA0011
  • खबर ⁄ समाचार

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल बरुईन के विद्यार्थियों ने सीबीएसई 12वीं की परीक्षा में लहराया सफलता का परचम

संतोष शर्मा 14-05-2026
InShot_20260514_075332435
  • खबर ⁄ समाचार

एस.एस. देव पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने सीबीएसई 12वीं में लहराया परचम, दुर्गेश मौर्या ने किया टॉप

संतोष शर्मा 14-05-2026
IMG-20260514-WA0010
  • खबर ⁄ समाचार

सेंट्रल पब्लिक स्कूल जमानियां के छात्र-छात्राओं ने सीबीएसई 12वीं की परीक्षा में फहराया परचम

संतोष शर्मा 14-05-2026
IMG-20260512-WA0004
  • खबर ⁄ समाचार

परदेस से लौट रहे युवक की गोली मारकर हत्या, परिवार में मचा कोहराम

संतोष शर्मा 12-05-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.