Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • खबर ⁄ समाचार

नवनिर्वाचित राज्यसभा सदस्य, डा संगीता बलवंत का हुआ जोरदार स्वागत

विशेष संवाददाता 01-03-2024

शेयर करें:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20240229-WA0163.jpg

गाजीपुर। भारतीय जनता पार्टी की नवनिर्वाचित राज्यसभा सदस्य, डा संगीता बलवंत सांसद निर्वाचित होने के बाद आज वृहस्पतिवार को पहली बार भारी वाहन काफिले के साथ लखनऊ से पैतृक जनपद गाजीपुर पहुंची। जहां जिले की सीमा में प्रवेश करने पर खानपुर थाना क्षेत्र के साई कि तकिया से लगायत भाजपा जिला कार्यालय छावनी लाइन तक भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा जगह जगह बैंड बाजा के साथ भारी जोश उत्साह से नारे बाजी करते हुए फ़ूल माला से अभुतपूर्व स्वागत किया गया।
इस अवसर पर जिला कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष सुनील सिंह ने डा संगीता बलवंत को स्मृति चिन्ह व अंग वस्त्र के साथ ही पुष्प गुच्छ भेंट कर अभिनन्दन किया। इसके आलावा कार्यक्रम में उपस्थित नेताओं तथा हजारों कार्यकर्ताओं ने बारी बारी पुष्प, माला भेंट करते हुए, उनके साथ फोटो खिंचवाई और मिठाई खिलाकर बधाई दी।
इस अवसर पर स्वागत अभिनन्दन से अभिभूत डा संगीता बलवंत ने कहा कि उत्तर प्रदेश की 10 राज्य सभा सीटों मे से भारतीय जनता पार्टी से आपकी बहन और बेटी संगीता बलवंत को जो अवसर दिल्ली जाने का मिला है वह इस बात का शंखनाद है की आगामी लोकसभा चुनाव में भी गाजीपुर से भारतीय जनता पार्टी का कमल परचम लहराएगा। शीर्ष नेतृत्व ने मुझे राज्यसभा में भेज कर जो दायित्व दिया है , अंत्योदय और राष्ट्र के विकास में हमारी प्राथमिकता होगी। संगठन ने जो यह अवसर हमे दिया है इसके लिए मैं संगठन को धन्यवाद आभार के साथ स्वयं को गौरवशाली महसूस करती हूं।स्वागत करते हुए जिलाध्यक्ष सुनील सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता प्रधान, सर्व समाज का शुभचिंतक, राष्ट्र भावना से प्रेरित, विचार प्रधान राजनैतिक दल है।जहां हर कार्यकर्ता नेता और प्रत्येक नेता कार्यकर्ता होता है। उन्होंने कहा कि समाज के प्रत्येक वर्ग को नेतृत्व मिले इसका सदैव प्रयास संगठन करता रहा है।डा संगीता बलवंत एक कुशल कर्मठ योग्यप नेता है वो जनपद की भावना, आवश्यकता तथा कार्यकर्ताओं के विश्वास पर खरा उतरेगी मै ऐसी अपेक्षा और विश्वास व्यक्त करता हूं।जिलाध्यक्ष ने जनपद को राज्य सभा में नेतृत्व प्रदान करने पर भाजपा शीर्ष नेतृत्व को धन्यवाद आभार व्यक्त किया ।
विधान परिषद सदस्य विशाल सिंह चंचल ने कहा कि डा संगीता बलवंत जनपद के विकास, सम्मान के साथ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विकसित भारत के सपने को साकार करने तथा देश हित में लिए गए निर्णय में सहयोगी बनेगी। उन्होंने कहा कि देश और प्रदेश में विकास के विश्वास की भावना का संचार हुआ है।
पूर्व मंत्री विजय मिश्र ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ही एक ऐसा राजनैतिक संगठन है जहां समाज के हर क्षेत्र और वर्ग को नेतृत्व प्राप्त है। जहां छोटा से छोटा कार्यकर्ता संगठन के लिए महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की जीत सुनिश्चित है।
युवा नेता अभिनव सिन्हा ने कहा कि डा संगीता बलवंत को राज्य सभा में भेजकर भारतीय जनता पार्टी ने अपना काम कर दिया है।अब हमारी जिम्मेदारी बनती है कि गाजीपुर लोकसभा सीट पर कमल का परचम लहराये और देश में नरेंद्र मोदी की प्रचंड बहुमत की सरकार बने।
कार्यक्रम में पूर्व विधायक सुनीता सिंह, कालीचरण राजभर, पूर्व विधायक शिवपूजन राम,पूर्व विधायक भोनू सोनकर, निषाद पार्टी अध्यक्ष ओमप्रकाश बिंद, सरिता अग्रवाल, बिजेंदर राय, विजय शंकर राय, प्रो सोभनाथ यादव, राजेश राजभर राजन सिंह जिला महामंत्री ओमप्रकाश राय, अवधेस राजभर, दयाशंकर पांडेय, ब्लाक प्रमुख विनोद अग्रवाल, सुरेश बिन्द, विनोद खरवार, डॉ प्रदीप पाठक, लोकसभा विस्तारित रवि प्रकाश, जिला मीडिया प्रभारी शशिकान्त शर्मा, नितीश दुबे, अभिनव सिंह छोटू ,अविनाश सिंह, गोपाल राय, माया सिंह, मनोज बिंद, रासबिहारी राय ,सोमारू चौहान, साधना राय, वीरेंद्र चौहान, विश्व प्रकाश अकेला, गुलाम कादिर राइनी सहित आदि अन्य लोग उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री प्रवीण सिंह ने किया।

Post navigation

Previous: खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग गाजीपुर के तत्वावधान में निकली जागरुकता रैली
Next: ओपन स्टेट आमंत्रण खो-खो प्रतियोगिता के लिए तीन मार्च को होगा ट्रायल

संबंधित खबरें

IMG-20260514-WA0011
  • खबर ⁄ समाचार

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल बरुईन के विद्यार्थियों ने सीबीएसई 12वीं की परीक्षा में लहराया सफलता का परचम

संतोष शर्मा 14-05-2026
InShot_20260514_075332435
  • खबर ⁄ समाचार

एस.एस. देव पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने सीबीएसई 12वीं में लहराया परचम, दुर्गेश मौर्या ने किया टॉप

संतोष शर्मा 14-05-2026
IMG-20260514-WA0010
  • खबर ⁄ समाचार

सेंट्रल पब्लिक स्कूल जमानियां के छात्र-छात्राओं ने सीबीएसई 12वीं की परीक्षा में फहराया परचम

संतोष शर्मा 14-05-2026

शायद आपने नहीं देखा

IMG-20260514-WA0011
  • खबर ⁄ समाचार

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल बरुईन के विद्यार्थियों ने सीबीएसई 12वीं की परीक्षा में लहराया सफलता का परचम

संतोष शर्मा 14-05-2026
InShot_20260514_075332435
  • खबर ⁄ समाचार

एस.एस. देव पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने सीबीएसई 12वीं में लहराया परचम, दुर्गेश मौर्या ने किया टॉप

संतोष शर्मा 14-05-2026
IMG-20260514-WA0010
  • खबर ⁄ समाचार

सेंट्रल पब्लिक स्कूल जमानियां के छात्र-छात्राओं ने सीबीएसई 12वीं की परीक्षा में फहराया परचम

संतोष शर्मा 14-05-2026
IMG-20260512-WA0004
  • खबर ⁄ समाचार

परदेस से लौट रहे युवक की गोली मारकर हत्या, परिवार में मचा कोहराम

संतोष शर्मा 12-05-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.