Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • खबर ⁄ समाचार

जमानियां: अंतरराज्यीय हेरोइन तस्करों की गिरफ्तारी, दो करोड़ की हेरोइन बरामद

विशेष संवाददाता 29-11-2024
khabarimg

जमानियां। कोतवाली क्षेत्र में पुलिस, स्वाट और सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्रवाई में दो अंतरराज्यीय हेरोइन तस्करों को बुधवार को गिरफ्तार कर गुरुवार को जेल भेज दिया गया। यह बड़ी कार्रवाई बिहार सीमा से सटे करमहर चेकिंग के दौरान देर रात को हुई। पुलिस ने तस्करों के पास से 915 ग्राम हेरोइन और एक बाइक बरामद की। बरामद हेरोइन की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब दो करोड़ रुपये आंकी गई है।

सीओ रामकृष्ण तिवारी ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि दो तस्कर भारी मात्रा में हेरोइन लेकर बिहार जाने की फिराक में हैं। सूचना के आधार पर पुलिस, स्वाट और सर्विलांस टीम ने संयुक्त रूप से घेराबंदी कर वाहनों की चेकिंग शुरू की। इसी दौरान एक बाइक पर सवार दो व्यक्ति तेजी से आते हुए दिखाई दिए। रोकने के इशारे पर दोनों भागने लगे। पुलिस ने पीछा कर उन्हें कुछ ही दूरी पर दबोच लिया। तलाशी के दौरान झोले में छिपाकर रखी गई 915 ग्राम हेरोइन बरामद की गई। पूछताछ में दोनों ने अपने नाम प्यारे चौधरी (निवासी नरसिंहपुर, थाना जमानिया, जनपद गाजीपुर) और अशोक कुमार (निवासी तेहरा चौराहा, थाना बिहिया, जनपद भोजपुर, बिहार) बताए। पुलिस की यह कार्रवाई क्षेत्र में अवैध तस्करी पर लगाम लगाने और नशे के कारोबार के खिलाफ प्रभावी कदम साबित हुई है। पुलिस अब तस्करों के नेटवर्क की छानबीन में जुटी हुई है। उन्होंने बताया कि दोनों के खिलाफ एनडीपीएस अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है। मेडिकल परीक्षण के बाद दोनों को जेल भेज दिया गया और बरामद बाइक को सीज कर दिया गया।

टीम का योगदान
इस सफल कार्रवाई में सीओ रामकृष्ण तिवारी के साथ उपनिरीक्षक अजय कुमार, अरुण पांडेय, सर्विलांस टीम के उपनिरीक्षक शिवाकांत मिश्रा, हेड कांस्टेबल विकास श्रीवास्तव और स्वाट टीम के आरक्षी आदर्श कुमार, सोनू गौड़, आनंद सिंह, आकाश शुक्ला व आकाश सिंह शामिल थे।

Post navigation

Previous: सन साइन पब्लिक स्कूल में खो-खो प्रतियोगिता आयोजित
Next: लोक लेखा समिति प्रकरण की जांच पर फोकस

संबंधित खबरें

FB_IMG_1787395963702
  • खबर ⁄ समाचार

मनमाने टैक्स के खिलाफ व्यापार मंडल का हल्लाबोल

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260822-WA0044
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया बलुआ घाट से सब्बलपुर तक डीएम-एसपी ने परखी बाढ़ की स्थिति

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260820-WA0056
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया गृहकर वृद्धि से भड़के व्यापारी, व्यापार मंडल ने उठाई आवाज

संतोष शर्मा 20-08-2026

शायद आपने नहीं देखा

74
  • घटना / दुर्घटना

विद्युत विभाग की लापरवाही से लगी भीषण आग, सात दुकानें जलकर राख‚ 14 लाख से अधिक का नुकसान

विशेष संवाददाता 07-09-2026
4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.