Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • खबर ⁄ समाचार

क्षेत्र में विकास को लेकर गम्भीर नहीं अधिकारी व जनप्रतिनिधि

विशेष संवाददाता 20-03-2024
img-20240312-wa0080-18970816602498584718.jpg

जमानियां। तहसील क्षेत्र में बुधवार की सुबह से हो रही बूंदा बांदी के कारण भले की मौसम में नरमी आई है पर इससे जहां तहां देवी दयाल सड़क मार्ग सहित राष्ट्रीय राजमार्ग से हेतिमपुर गांव के जाने वाले मार्ग पर कीचड़ हो गया। जिससे राहगीरों सहित स्कूली बच्चों को विद्यालय जाने में दिक्कत का सामना करना पड़ा।
राष्ट्रीय राजमार्ग से देवी दयाल मार्ग पर एक महाविद्‍यालय‚ तीन निजी स्कूल‚ एक आईटीआई स्थित है। जहां सुबह से ही स्कूली बच्चों का आना जाना लगा रहता है। सुबह से हो रही बारिश की वजह से स्कूली बच्चों को आने जाने में खासी परेशानी का सामना करना पड़ा। वही कई छात्र गिर कर चोटिल हो गए तो वही कई के स्कूली कपड़े गंदे हो गए। नगर पालिका की आरे से इस सड़क पर कार्य शुरू कर रोक देने से भी स्थित बद से बत्तर हो गई गई। वही राष्ट्रीय राजमार्ग से हेतिमपुर गांव जाने वाले सड़क पर स्थित एक निजी विद्यालय में भी स्कूल जाने वाले बच्चों को परेशान होना पड़ा। इस विद्यालय में एक हजार से अधिक बच्चे पढते है। बारिश की वजह से फिसन ने मुश्किलें बढ़ा दी हैं। इस संबंध पालिका अधिशासी अधिकारी संतोष कुमार ने बताया कि देवी दयाल मार्ग की सड़क मरम्मत का कार्य होने वाला है। लेकिन एकाएक बारिश की वजह से कार्य रुक गया है।  जल्द मरम्मत कार्य शुरू कराई जाएगी। वही बीडीओ बृजेश अस्थाना ने बताया कि कल मार्ग का निरीक्षण कर चलने योग्य बनवाने का प्रयास किया जाएगा। ताकि स्कूली बच्चों सहित राहगीरों को आवागमन में दिक्कत का सामना न करना पड़े।

Post navigation

Previous: हिंदू स्नातकोत्तर महाविद्यालय में ‘कीचड़ सने पांव’ काव्य संग्रह का हुआ लोकार्पण
Next: नाबालिक लडकी के साथ छेडखानी करने पर युवक गिरफ्तार भेजा जेल

संबंधित खबरें

FB_IMG_1787395963702
  • खबर ⁄ समाचार

मनमाने टैक्स के खिलाफ व्यापार मंडल का हल्लाबोल

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260822-WA0044
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया बलुआ घाट से सब्बलपुर तक डीएम-एसपी ने परखी बाढ़ की स्थिति

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260820-WA0056
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया गृहकर वृद्धि से भड़के व्यापारी, व्यापार मंडल ने उठाई आवाज

संतोष शर्मा 20-08-2026

शायद आपने नहीं देखा

4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
4
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

ब्लॉसम एकेडमिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.