Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • खबर ⁄ समाचार

थाना दिवस पर जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने करण्डा व नन्दगंज थाना में उपस्थित फरियादियों की सुनी फरियाद

ब्यूरो 14-08-2021
IMG-20210814-WA0021

गाजीपुर । शासन के निर्देश पर आज द्वितीय शनिवार को थाना दिवस के उपलक्ष्य में जिलाधिकारी एम पी सिंह एवं पुलिस अधीक्षक डा0 ओ पी सिंह ने थाना करण्डा एंव थाना नन्दगंज में उपस्थित फरियादियों की फरियाद सुनी। साथ ही शिकायतो को जल्द से जल्द निस्तारण के लिए प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिये।

थाना दिवस पर थाना करण्डा में 11 तथा थाना नन्दगंज में 15 फरियादियों ने अपनी-अपनी शिकायतो को लिखित रूप में दिया। जिसमें थाना नन्दगंज में 01 शिकायत पत्र का निस्तारण जिलाधिकारी द्वारा तत्काल किया गया शेष शिकायतो को जल्द से जल्द निस्तारण हेतु सम्बधित अधिकारियों को निर्देश दिया गया। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया भूमि पर अवैध कब्जा करने वाले भू माफियाओ के विरूद्ध एन्टी भू-माफिया एक्ट के अन्तर्गत मुकदमा पंजीकृत करते हुए कड़ी कार्यवाही की जायें और गरीबो के पट्टे आदि की भूमि पर बार-बार कब्जा करने वालो के खिलाफ केश दर्ज कर जेल भेजने की कार्यवाही की जाये। उन्होने निर्देश दिया कि लेखपाल एवं हल्का सिपाही आपसी सामन्जस्य स्थापित करते हुए एक-दूसरे का मो0नम्बर अपने पास रखे तथा टीम बनाकर प्राप्त शिकायतो का स्थलीय निरीक्षण करते हुए निस्तारण करे। उन्होने सख्त निर्देश दिया कि शिकायतो का निर्धारित समय में निस्तारण न किये जाने पर सम्बन्धित लेखपाल एंव सिपाही पर अनुशासनात्मक कार्यवाही सुनिश्चित की जायेगी। वही पुलिस अधीक्षक द्वारा थाने में अपराध रजिस्टर एंव असलहा रजिस्टर का अवलोकन करते हुए अपराधियो के विरूद्ध कार्यवाही करने तथा अपराधिक तत्व के व्यक्तियो चिन्हित करते हुए असलहा लाईसेंस निरस्तीकरण हेतु रिपोर्ट लगाने का निर्देश दिया गया।
इस अवसर पर उपजिलाधिकारी सदर अनिरूद्ध प्रताप सिंह,, तहसीलदार सैदपुर, सम्बन्धित थानाध्यक्ष, लेखपाल एवं अन्य कर्मचारी उपस्थित थे।

Post navigation

Previous: पूर्व मंत्री से उलझा आरक्षी
Next: पशुपालन विभाग द्वारा कैंप लगा कर शनिवार को निशुल्क भूसा व दवा का किया गया वितरण

संबंधित खबरें

FB_IMG_1787395963702
  • खबर ⁄ समाचार

मनमाने टैक्स के खिलाफ व्यापार मंडल का हल्लाबोल

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260822-WA0044
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया बलुआ घाट से सब्बलपुर तक डीएम-एसपी ने परखी बाढ़ की स्थिति

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260820-WA0056
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया गृहकर वृद्धि से भड़के व्यापारी, व्यापार मंडल ने उठाई आवाज

संतोष शर्मा 20-08-2026

शायद आपने नहीं देखा

74
  • घटना / दुर्घटना

विद्युत विभाग की लापरवाही से लगी भीषण आग, सात दुकानें जलकर राख‚ 14 लाख से अधिक का नुकसान

विशेष संवाददाता 07-09-2026
4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.