Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • खबर ⁄ समाचार

1 किग्रा 100 ग्राम गांजा के साथ एक गिरफ्तार, दूसरा हुआ फरार

ब्यूरो 15-09-2021
IMG-20210915-WA0004

जमानियाँ। स्थानीय कोतवाली पुलिस ने मंगलवार को रात में खिजिरपुर नहर पुलिया के पास से 1 किग्रा0 100 ग्राम गांजा के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया जबकि दूसरा अभियुक्त भागने में सफल रहा।

पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अपराध व अपराधियो के
विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण व क्षेत्राधिकारी के कुशल निर्देशन में 14.09.2021 को उ0नि0 मंजर अब्बास मय हमराही का0 आनन्द वर्मा व का0 क्रान्ति सिंह पटेल के क्षेत्र में संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रहे थे तभी मुखबीर द्वारा सूचना मिली कि दो व्यक्ति अवैध गांजा लेकर बेचने हेतु खिजिरपुर नहर पटरी होते हुए आ रहे है व ताजपुर नहर पुलिया होकर महेवा जायेगें। पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए मुखबिर द्वारा बताये हुए स्थान पर पहुँच कर आड़ में छिपकर इंतजार करने लगे कि थोड़ी देर बाद दो व्यक्ति खिजिरपुर की ओर से आ रही नहर की पटरी से आते हुए दिखाई दिये, दोनो व्यक्ति की तरफ इशारा करके मुखबिर खास हट बढ़ गया। नजदीक आने पर पुलिस ने घेर कर पकड़ना चाहा तो एक व्यक्ति अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गया तथा एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया। पकड़े हुए व्यक्ति से नाम पता पूछा गया तो उसने अपना नाम मो0 शहानवाज पुत्र मो0 फारुख निवासी बुद्धिपुर थाना जमानिया जनपद गाजीपुर बताया। जिसके सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर
मु0अ0सं0 281/2021 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट बनाम मो0 शहानवाज पुत्र मो0 फारुख निवासी बुद्धिपुर
थाना जमानिया जनपद गाजीपुर व जुबैर खान उर्फ बबलू पुत्र स्व0 मशरुर खान निवासी खिजिरपुर थाना जमानियां जनपद गाजीपुर के पंजीकृत किया गया।

Post navigation

Previous: अवरुद्ध विकास कार्यो में गति प्रदान करने लिए सभासदों ने जिलाधिकारी को दिया पत्रक
Next: गोवंश मांस के साथ 6 अभियुक्त गिरफ्तार

संबंधित खबरें

FB_IMG_1787395963702
  • खबर ⁄ समाचार

मनमाने टैक्स के खिलाफ व्यापार मंडल का हल्लाबोल

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260822-WA0044
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया बलुआ घाट से सब्बलपुर तक डीएम-एसपी ने परखी बाढ़ की स्थिति

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260820-WA0056
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया गृहकर वृद्धि से भड़के व्यापारी, व्यापार मंडल ने उठाई आवाज

संतोष शर्मा 20-08-2026

शायद आपने नहीं देखा

74
  • घटना / दुर्घटना

विद्युत विभाग की लापरवाही से लगी भीषण आग, सात दुकानें जलकर राख‚ 14 लाख से अधिक का नुकसान

विशेष संवाददाता 07-09-2026
4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.