Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • खबर ⁄ समाचार

प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम योजना में ऑनलाईन आवेदन

ब्यूरो 09-06-2021
khabarimg

गाजीपुर। जिला ग्रामोद्योग अधिकारी वी0के0 सिंह ने बताया कि उ0प्र0, खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड में भारत सरकार द्वारा संचालित प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम योजना में ऑनलाईन आवेदन प्राप्त किये जा रहें है।

इस योजना में शिक्षित बेरोजगार तथा परम्परागत कारीगरों के विभिन्न उद्योग हेतु बैंको के माध्यम से विनिर्माण क्षेत्र के लिये अधिकतम 25.00 लाख एवं सेवा क्षेत्र के लिये अधिकतम 10.00 लाख तक ऋण दिये जाने का प्राविधान है। उक्त योजना में सामान्य जाति के लाभार्थियों को 25 प्रतिशत तथा अनुसूचित जाति, जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, अल्पसंख्यक, भूतपूर्व सैनिक एवं महिला को 35 प्रतिशत प्रोजेक्ट कास्ट पर अनुदान देय होगा। उक्त के अतिरिक्त राज्य सरकार द्वारा पंडित दीनदयाल ग्रामोद्योग रोजगार योजना लागू की गयी है। इस योजना के अन्तर्गत प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम योजना में वित्तपोषित/स्थापित इकाईयों को अधिकतम 03 वर्ष तक ब्याज दिये जाने का प्राविधान है। अतः प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम योजना वित्तीय वर्ष 2021-22 में अपना उद्यम विनिर्माण/स्थापना करने हेतु आवेदन कर सकते है। आवेदन बोर्ड की बेबसाईट
www.kviconline.gov.in पर किया जा सकता है। ऑनलाईन आवेदन पत्र हार्ड कापी के साथ दो फोटो, आधार कार्ड, जाति प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, शैक्षिक योग्यता की फोटो कापी, प्रोजेक्ट रिर्पाेट एवं जनसंख्या प्रमाण पत्र के साथ दो प्रतियों में जिला ग्रामोद्योग कार्यालय न्यू आमघाट कालोनी में उपलब्ध कराना है। योजना की विस्तृत जानकारी हेतु कार्यालय के कार्य दिवस में जिला ग्रामोद्योग अधिकारी गाजीपुर से सम्पर्क कर सकते है। कार्यालय का दूरभाष नं0-0548/2221197 है।

Post navigation

Previous: मुख्यमंत्री माटीकला रोजगार योजना हेतु जनपद को प्राप्त हुआ लक्ष्य
Next: 10 वीं व 12 वीं पास युवकों के लिए मौका

संबंधित खबरें

FB_IMG_1787395963702
  • खबर ⁄ समाचार

मनमाने टैक्स के खिलाफ व्यापार मंडल का हल्लाबोल

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260822-WA0044
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया बलुआ घाट से सब्बलपुर तक डीएम-एसपी ने परखी बाढ़ की स्थिति

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260820-WA0056
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया गृहकर वृद्धि से भड़के व्यापारी, व्यापार मंडल ने उठाई आवाज

संतोष शर्मा 20-08-2026

शायद आपने नहीं देखा

4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
4
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

ब्लॉसम एकेडमिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.