Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • खेल–कूद

ओपन स्टेट आमंत्रण सीनियर महिला कबड्डी प्रतियोगिता: गाजीपुर और वाराणसी सेमीफाइनल में

विशेष संवाददाता 27-02-2025

शेयर करें:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
PHOTO_-1

गाजीपुर। खेल निदेशालय उत्तर प्रदेश, लखनऊ के निर्देशानुसार जनपद गाजीपुर में आयोजित ओपन स्टेट आमंत्रण सीनियर महिला कबड्डी प्रतियोगिता के दूसरे दिन रोमांचक मुकाबले खेले गए। यह प्रतियोगिता नेहरू स्टेडियम, गोराबाजार, गाजीपुर में 26 से 28 फरवरी 2025 तक हो रही है, जिसमें प्रदेश के 10 जिलों की टीमें प्रतिभाग कर रही हैं।

दूसरे दिन के मैचों का उद्घाटन उत्तर प्रदेश कबड्डी संघ के महासचिव श्री राजेश कुमार सिंह ने किया। इस दौरान क्रीड़ाधिकारी श्री अरविंद यादव ने मुख्य अतिथि का स्वागत बुके देकर किया।

दूसरे दिन के मुकाबले

  • पहला मैच: गाजीपुर ने भदोही को 25-17 से हराया।
  • दूसरा मैच: वाराणसी ने आजमगढ़ को 36-15 से हराया।
  • तीसरा मैच: भदोही ने प्रतापगढ़ को 30-26 से हराया।
  • चौथा मैच: गोरखपुर ने जौनपुर को 26-08 से हराया।
  • पांचवां मैच: गोंडा ने मऊ को 27-13 से हराया।
  • छठवां मैच: वाराणसी ने गोंडा को 28-12 से हराया।

सेमीफाइनल मुकाबले (28 फरवरी 2025)

  • पहला सेमीफाइनल: वाराणसी बनाम मऊ
  • दूसरा सेमीफाइनल: गाजीपुर बनाम आजमगढ़

इस प्रतियोगिता के निर्णायक कि भूमिका में विनोद कुमार यादव, राम पाल, शेरबहादुर यादव, दशरथ पाल, मनोज सिंह, अजय गुप्ता, मो. अकरम (सचिव, जिला कबड्डी संघ, गाजीपुर), राजेश कुमार यादव, अवनीश राय, लालसाहब यादव, कमलेश सिंह, चंदन पटेल रहे।

प्रतियोगिता में उपस्थित गणमान्य व्यक्ति
इस अवसर पर सेवानिवृत्त क्रीड़ाधिकारी सर्वदेव सिंह यादव, विनोद कुमार जायसवाल, विजय, बृजेश कुमार, प्रदीप राय, योगेंद्र सिंह, प्रेमचंद यादव, श्रीमती संगीता यादव, अंजनी वर्मा, पूजा सिंह, मो. मोईन सहित अन्य खेल प्रेमी व आयोजन समिति के सदस्य उपस्थित रहे। अंत में क्रीड़ाधिकारी श्री अरविंद यादव ने सभी खिलाड़ियों, निर्णायकों व आगंतुकों का आभार व्यक्त किया और खिलाड़ियों को आगामी मुकाबलों के लिए शुभकामनाएं दीं।

Post navigation

Previous: ओपन स्टेट आमंत्रण सीनियर महिला कबड्डी प्रतियोगिता का भव्य आयोजन
Next: पुलिस ने हेरोइन तस्करी में लिप्त संगठित गिरोह पर कसा शिकंजा

संबंधित खबरें

7
  • खेल–कूद

रस्साकशी और कबड्डी में छात्रों ने दिखाया दम

विशेष संवाददाता 12-02-2026
1
  • खेल–कूद

प्रेम कुमार ने सीबीएसई क्लस्टर प्रतियोगिता में लहराया परचम, गोल्ड व ब्रॉन्ज मेडल जीत किया क्षेत्र का नाम रोशन

विशेष संवाददाता 07-08-2025
4744
  • खेल–कूद

डिवाइन ग्लोबल स्कूल को मिजर तीसरा स्थान, विजयी खिलाड़ियों का भव्य स्वागत

विशेष संवाददाता 04-08-2025

शायद आपने नहीं देखा

IMG-20260514-WA0011
  • खबर ⁄ समाचार

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल बरुईन के विद्यार्थियों ने सीबीएसई 12वीं की परीक्षा में लहराया सफलता का परचम

संतोष शर्मा 14-05-2026
InShot_20260514_075332435
  • खबर ⁄ समाचार

एस.एस. देव पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने सीबीएसई 12वीं में लहराया परचम, दुर्गेश मौर्या ने किया टॉप

संतोष शर्मा 14-05-2026
IMG-20260514-WA0010
  • खबर ⁄ समाचार

सेंट्रल पब्लिक स्कूल जमानियां के छात्र-छात्राओं ने सीबीएसई 12वीं की परीक्षा में फहराया परचम

संतोष शर्मा 14-05-2026
IMG-20260512-WA0004
  • खबर ⁄ समाचार

परदेस से लौट रहे युवक की गोली मारकर हत्या, परिवार में मचा कोहराम

संतोष शर्मा 12-05-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.