Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • खबर ⁄ समाचार

कुर्क शुदा भूमि पर अवैध कब्जा करने का आरोप जांच के आदेश

विशेष संवाददाता 21-09-2024
khabarimg

जमानियाँ (गाजीपुर)। स्थानीय नगर के मौजा राजपुर में कुर्क शुदा भूमि पर एक मंजिला मकान बनाने की शिकायत पर जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने जॉच कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया।
बता दें कि कस्बा बाजार के मुहल्ला लोदीपुर निवासी नारायण दास चौरसिया ने शनिवार को मुख्य तहसील दिवस पर प्रार्थना पत्र देकर शिकायत किया कि स्थानीय तहसील के मौजा राजपुर में स्थित अराजी नं० 47 रकबा .0960 हे० व अराजी नं० 46, 33, 34 कुल रकबा 33 वर्ग मीटर, अराजी नं० 53 रकबा 69.633 वर्ग मीटर भूमि मु०अ०सं० 284/23 धारा 03 (1) उ०प्र० गैगेस्टर एक्ट बनाम अकिल कुरैशी उर्फ मु० अंकिल अजहर सहित कुल 42 नफर अभियुक्त को बेनामी अवैध सम्पत्ति मानकर जिलाधिकारी के आदेश पर 14 (1) तहत कुर्क की गई। उक्त कुर्क शुदा भूमि पर अभियुक्त के भाई आरिफ व अकिल के द्वारा एक मंजिला मकान का निर्माण कर लिया गया। जिसकी शिकायत बीते 01 जुलाई 24 व 03 फरवरी 24 को की गई। लगातार शिकायत के बाद भी तेजी से चल रहे निर्माण कार्य पर अंकुश नहीं लगाया गया। अभियुक्त द्वारा कुर्क भूमि पर गिट्टी, बालू व गाड़ी खड़ा कर कब्जा जमा लिया है। उक्त भूमि से कब्जा हटाने व अभियुक्त के मुकदमा दर्ज कराने का जिलाधिकारी से अनुरोध किया गया। जिलाधिकारी ने प्रार्थना पत्र का संज्ञान लेते हुए जांच कर रिपोर्ट तत्काल प्रस्तुत करने का मातहतों को निर्देश दिया। तहसीलदार रामनरायण वर्मा ने बताया कि रविवार को जमीन की पैमाईश के लिए राजस्व टीम का गठन कर दिया गया है। पैमाईश के बाद ही मकान निर्माण का वास्तविक स्थल चिन्हित हो पायेगा। कुर्क जमीन में मकान निर्माण हुआ होगा तो सम्बन्धित के विरुद्ध कार्यवाई अवस्य की जायेगी।

Post navigation

Previous: निषाद समुदाय कल्याण समिति की गई बैठक विभिन्न मुद्दों पर हुई चर्चा
Next: 3 एचपी डीसी सोलर सहित बैट्री इन्वर्टर, स्टार्टर पर चोरों ने किया हाथ साफ

संबंधित खबरें

FB_IMG_1787395963702
  • खबर ⁄ समाचार

मनमाने टैक्स के खिलाफ व्यापार मंडल का हल्लाबोल

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260822-WA0044
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया बलुआ घाट से सब्बलपुर तक डीएम-एसपी ने परखी बाढ़ की स्थिति

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260820-WA0056
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया गृहकर वृद्धि से भड़के व्यापारी, व्यापार मंडल ने उठाई आवाज

संतोष शर्मा 20-08-2026

शायद आपने नहीं देखा

4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
4
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

ब्लॉसम एकेडमिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.