Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • खबर ⁄ समाचार

विधिक साक्षरता शिविर का हुआ आयोजन

ब्यूरो 21-09-2021
IMG-20210921-WA0007

जमानियां। स्थानीय तहसील सभागार में मंगलवार को नारी निकेतन‚ महिला सुधार‚ संरक्षण गृह समस्याओं की पहचान और निवारण विषयक पर विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें उपस्थित लोगों को कानूनी जानकारी दी गई।

शिविर की अध्यक्षता कर रहे तहसील विधिक सेवा समिति के सचिव एवं तहसीलदार घनश्याम ने कहा कि देश में बालिका भ्रूण हत्या की कुप्रथा बढ़ रही है। जन्म से पहले ही लड़की के होने की जानकारी मिलने पर महिला का गर्भपात करा दिया जाता है। यह सोचनीय है। इससे दुष्परिणाम पुरूष और महिला के अनुपात में सामने आ रहे है। समाज में महिला का अनुपात गिरना चिंता का कारण है। जबकि लड़कियां भी लड़कों की तरह हरेक क्षेत्र में अपनी सफलता के झंडे लहरा रही है। धार्मिक ग्रंथों में भी महिला-पुरुष के बीच कोई भेद नहीं किया जाता। भ्रूण हत्या अपराध है जिसके लिए कानून से कठोर दंड का प्रावधान भी है। इस दौरान उन्होंने कन्या भ्रूण हत्या, बालिकाओं के साथ भेदभाव, बालिकाओं के जन्म और शिक्षा के अधिकार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा की जाने वाली निःशुल्क कानूनी सहायता तथा बालिकाओं हेतु शिक्षा से संबंधित सरकारी योजनाओं के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। इसके साथ ही पुलिस हेल्पलाइन नंबर 112, महिला हेल्पलाइन नंबर 1090 आदि सहित आय प्रमाण पत्र, मूल निवास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र वारिसान प्रमाण पत्र के संबंध में विस्तार से बताया। इस अवसर पर पेशकार विजय बहादुर‚ लेखपाल आरती‚ भोला राम‚ राम राज‚ रामदरस कुशवाहा‚ विजय कुमार‚ सागर कुशवाहा‚ रवि प्रकाश‚ अभिषेक‚ अमित राय आदि दर्जनों लोग मौजूद रहे।

Post navigation

Previous: अंजना यादव ने क्षेत्र का बढ़ाया मान
Next: पुलिस के चेकिंग अभियान से बैंक ग्राहकों में मचा हड़कंप

संबंधित खबरें

FB_IMG_1787395963702
  • खबर ⁄ समाचार

मनमाने टैक्स के खिलाफ व्यापार मंडल का हल्लाबोल

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260822-WA0044
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया बलुआ घाट से सब्बलपुर तक डीएम-एसपी ने परखी बाढ़ की स्थिति

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260820-WA0056
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया गृहकर वृद्धि से भड़के व्यापारी, व्यापार मंडल ने उठाई आवाज

संतोष शर्मा 20-08-2026

शायद आपने नहीं देखा

74
  • घटना / दुर्घटना

विद्युत विभाग की लापरवाही से लगी भीषण आग, सात दुकानें जलकर राख‚ 14 लाख से अधिक का नुकसान

विशेष संवाददाता 07-09-2026
4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.