Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन, जिलाधिकारी ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

विशेष संवाददाता 20-01-2025
74 (4)

गाजीपुर। जन समस्याओं के त्वरित निस्तारण के लिए सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन तहसील सदर में हुआ, जिसकी अध्यक्षता जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने की, और पुलिस अधीक्षक डॉ. इरज राजा भी इस दौरान उपस्थित रहे। कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित इस बैठक में 30 शिकायतें/प्रार्थनाएं प्राप्त हुई, जिनमें से 5 का निस्तारण मौके पर किया गया।

इस समाधान दिवस के तहत जिले की सातों तहसीलों से कुल 180 शिकायतें/प्रार्थनाएं प्राप्त हुई, जिनमें से 17 शिकायतों/प्रार्थनाओं का निस्तारण मौके पर किया गया।तहसील जखनियां में अपर जिलाधिकारी (वि/रा) दिनेश कुमार की अध्यक्षता में 45 शिकायतें/प्रार्थनाएं प्राप्त हुई, जिनमें से 3 का निस्तारण किया गया। तहसील सेवराई में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 15 शिकायतें/प्रार्थनाएं प्राप्त हुईं, जिनमें से 3 का निस्तारण हुआ। तहसील जमानियां में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 15 शिकायतें/प्रार्थनाएं प्राप्त हुईं, जिनमें से 2 का निस्तारण किया गया। वहीं, तहसील मुहम्मदाबाद में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 30 शिकायतें/प्रार्थनाएं प्राप्त हुईं, जिनका निस्तारण शून्य रहा। तहसील कासिमाबाद में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 20 शिकायतें/प्रार्थनाएं प्राप्त हुईं, जिनमें से 2 का निस्तारण किया गया। तहसील सैदपुर में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 25 शिकायतें/प्रार्थनाएं प्राप्त हुईं, जिनमें से 2 का निस्तारण किया गया। जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने समाधान दिवस में प्राप्त शिकायतों/प्रार्थनाओं के आधार पर सैदपुर और भंवरकोल के खंड विकास अधिकारियों को जिरो पार्वटी की खराब प्रगति के कारण तत्काल वेतन रोकने का निर्देश दिया। साथ ही उन्होंने अधिकारियों को यह निर्देश दिया कि कोई भी प्रार्थना पत्र लंबित न हो और वह स्थलीय निरीक्षण करके अविलंब निस्तारण करें। उन्होंने कहा कि आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों का शत-प्रतिशत निस्तारण सुनिश्चित किया जाए, क्योंकि इनकी समीक्षा सीधे शासन स्तर से होती है। अगर कोई लंबित प्रकरण पाया जाता है तो संबंधित अधिकारी स्वयं जिम्मेदार होंगे। इस अवसर पर उपजिलाधिकारी सदर, तहसीलदार सदर, और अन्य संबंधित अधिकारी एवं पुलिस अधिकारी भी उपस्थित रहे।

Post navigation

Previous: सरकारी डॉक्टरों को प्राइवेट प्रैक्टिस करना पड़ सकता है भारी, योगी सरकार ने शुरू की तैयारी
Next: एलएलबी, बीसीए एवं बीबीए विषम सेमेस्टर की परीक्षा में दो नकलची पकड़ाये

संबंधित खबरें

4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026

शायद आपने नहीं देखा

74
  • घटना / दुर्घटना

विद्युत विभाग की लापरवाही से लगी भीषण आग, सात दुकानें जलकर राख‚ 14 लाख से अधिक का नुकसान

विशेष संवाददाता 07-09-2026
4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.