Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
  • सूचना

एलएलबी, बीसीए एवं बीबीए विषम सेमेस्टर की परीक्षा में दो नकलची पकड़ाये

विशेष संवाददाता 20-01-2025
7 (12)

गाजीपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय, जौनपुर की एलएलबी, बीसीए एवं बीबीए विषम सेमेस्टर की परीक्षाएं 17 जनवरी से सकुशल सम्पादित हो रही है। इस आशय की सूचना देते हुए पी० जी० कॉलेज, गाजीपुर के प्राचार्य प्रोफेसर (डॉ०) राघवेन्द्र कुमार पाण्डेय ने बताया कि स्नातक एलएलबी, बीसीए एवं बीबीए विषम सेमेस्टर की परीक्षाएं इस बार दो पाली में हो रही है।

जिनमें प्रथम सेमेस्टर सुबह दस से दोपहर एक बजे तक, पंचम सेमेस्टर दोपहर दो बजे से सायं पांच बजे तक सम्पादित हो रही है। प्राचार्य प्रोफेसर पाण्डेय ने बताया कि इसके साथ ही संबंधित सेमेस्टर में कैरी फॉरवार्ड छात्र-छात्राओं की बैक पेपर एवं श्रेणी सुधार की परीक्षाएं साथ-साथ चलती रहेगी। सुबह की पाली में दो नकलची को विश्वविद्यालय के नियमों के अनुसार कार्रवाई करते हुए रिस्टीकेट किया गया। यह दोनों छात्र अनुचित साधन का प्रयोग करते हुए परीक्षा हाल में पाए गए थे। प्राचार्य प्रोफेसर पाण्डेय ने कहा कि विश्वविद्यालय की परीक्षा मानक अनुसार कराई जा रही है। आंतरिक उड़ाका दल गेट पर ही छात्र-छात्राओं के दाखिल होने के साथ ही उनकी जांच कर रहा है। किसी भी तरीके के अनफेयर मिंस (अनुचित साधन) के प्रयोग करते हुए पाए जाने वाले छात्र छात्राओं के खिलाफ विश्वविद्यालय के नियमों के अनुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है। एलएलबी परीक्षा की शाम की पाली में पांचवें सेमेस्टर की परीक्षा में कुल 171, बीसीए दोनो पालियों में 677 उपस्थित एवं 76 अनुपस्थिति रहे।वहीं दोनो पालियों में बीबीए के 180 मौजूद रहे व आठ अनुपस्थित रहे।एलएलबी की सुबह की पाली में 342 उपस्थित रहे एवं 68 अनुपस्थित रहे।

Post navigation

Previous: सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन, जिलाधिकारी ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
Next: नगर पालिका परिषद जमानियाँ में बोर्ड बैठक में अपशब्दों का प्रयोग

संबंधित खबरें

4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026

शायद आपने नहीं देखा

74
  • घटना / दुर्घटना

विद्युत विभाग की लापरवाही से लगी भीषण आग, सात दुकानें जलकर राख‚ 14 लाख से अधिक का नुकसान

विशेष संवाददाता 07-09-2026
4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.