Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • धरना प्रदर्शन

नगर पालिका परिषद जमानियाँ में बोर्ड बैठक में अपशब्दों का प्रयोग

विशेष संवाददाता 20-01-2025
147 (2)

जमानिया। नगर पालिका परिषद की बैठक में अध्यक्ष और अधिशासी अधिकारी द्वारा सदस्यों को अपशब्दों से अपमानित करने का मामला सामने आया है। बोर्ड कि बैठक में सदस्यों शामिल होने के लिए नगर पालिका के साभार में पहुंचे थे। जहां उपस्थिति पंजिका में हस्ताक्षर करने को लेकर विवाद हो गया। जिसके बाद सभासदों ने धरना दिया और पत्रक एसडीएम कार्यालय में सौंपा।

सदस्यों का आरोप है कि जब वे बैठक के दौरान रजिस्टर पर हस्ताक्षर करने के लिए सही प्रक्रिया की बात कर रहे थे, तो अध्यक्ष और अधिशासी अधिकारी ने उन्हें अपशब्दों से अपमानित किया और उनके लेटर पैड को फेंक दिया। इस घटना के बाद सदस्यों ने बैठक का बहिष्कार किया और सभासद नगर पालिका परिसर में नारेबाजी करने लगे। इस घटना के खिलाफ कानूनी कार्यवाही की मांग की। सभासदों ने यह भी कहा कि पूर्व की बैठक में किए गए प्रस्तावों में अनियमितताएं थीं, जिन्हें अब सुधारा जाना चाहिए। उन्होंने मांग की है कि इस प्रकरण पर गंभीरता से विचार किया जाए और अधिकारियों के खिलाफ उचित कानूनी कदम उठाए जाएं। सदस्यों ने इस घटना के बारे में उपजिलाधिकारी और जिलाधिकारी से न्याय की अपील की है और पुनः बैठक बुलाने की मांग की है ताकि मामले की गंभीरता से जांच की जा सके।

इस संबंध में अधिशासी अधिकारी संतोष कुमार एवं नगर अध्यक्ष जयप्रकाश गुप्ता ने बताया कि लगाया गया आरोप निराधार है। बोर्ड कि बैठक की कार्यवाई उपस्थित रजिस्टर पर हस्ताक्षर के बाद शुरू होती है। जिसका विरोध किया जा रहा था। जो नियम संगत नहीं है।

इस अवसर पर प्रमोद यादव‚ राकेश कुमार‚ मोहन गुप्ता‚ राहुल वर्मा‚ अंजनी कुमार गुप्ता‚ राधेश्याम राम‚ सुरेन्द्र चौधरी‚ राजाबाबू चौधरी‚ पूनम यादव‚ राकेश कुमार‚ मोहम्मद शमीम‚ आसमा‚ करिम‚ सचिन कुमार वर्मा‚ रोहित शर्मा‚ विकास जायसवाल‚ रफतजहां आदि सभासद मौजूद रहे।

Post navigation

Previous: एलएलबी, बीसीए एवं बीबीए विषम सेमेस्टर की परीक्षा में दो नकलची पकड़ाये
Next: थाने में कम्युनिटी पुलिसिंग कार्यक्रम का आयोजन, समाज से जुड़ाव पर जोर

संबंधित खबरें

IMG-20250503-WA0002.jpg
  • धरना प्रदर्शन

करंडा में दूसरे दिन भी अनिश्चितकालीन धरना जारी, डीएम को बुलाने पर अड़े ग्रामीण

ब्यूरो 03-05-2025
IMG-20250502-WA0002.jpg
  • धरना प्रदर्शन

करंडा ब्लॉक में भ्रष्टाचार के खिलाफ फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, अनिश्चितकालीन धरना शुरू

ब्यूरो 02-05-2025
VideoCapture_20250425-200612
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
  • धरना प्रदर्शन
  • नेशनल न्यूज

पाकिस्तान आतंकवाद का पुतला दहन कर पाकिस्तान मुर्दाबाद के लगाये नारे

अनिल कुमार 25-04-2025

शायद आपने नहीं देखा

74
  • घटना / दुर्घटना

विद्युत विभाग की लापरवाही से लगी भीषण आग, सात दुकानें जलकर राख‚ 14 लाख से अधिक का नुकसान

विशेष संवाददाता 07-09-2026
4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.