Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

160 शिकायत पत्र में से मौके पर 3 का निस्तारण

ब्यूरो 04-12-2021
WhatsApp Image 2021-12-04 at 6.16.52 PM

गाजीपुर। प्रदेश सरकार की मंशा के अनुरूप जन सामान्य की शिकायतों एवं समस्याओं का त्वरित गति के साथ निस्तारण कराने के उद्देश्य से आज जनपद की सातो तहसीलों में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन संपन्न हुआ। सम्पूर्ण समाधान दिवस में मुख्य तहसील दिवस तहसील जखनियां में जिलाधिकारी एम पी सिंह की अध्यक्षता एवं पुलिस अधीक्षक रामबदन सिंह की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ। जिसमे 160 शिकायत पत्र प्राप्त हुए और मौके पर 03 का निस्तारण किया गया।

जनसमस्याओं के समाधान एवं प्राप्त शिकायतो के त्वरित निस्तारण हेतु सातांे तहसीलो की सूचना के अनुसार समाधान दिवस में कुल 676 आवेदन प्राप्त हुए, जिसमें मौके पर 30 शिकायत पत्रो का निस्तारण किया गया। तहसील सैदपुर में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 147 शिकायत पत्र प्राप्त हुए जिसमें 08 का मौके पर निस्तारण किया। सदर तहसील में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 80 शिकायत पत्र प्राप्त हुए जिसमें से 07 शिकायत पत्र का मौके पर निस्तारण किया गया। तहसील सेवराई में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 53 शिकायत पत्र प्राप्त हुए जिसमें 03 शिकायत पत्र का मौके पर निस्तारण किया गया। तहसील जमानियां में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 81 शिकायत पत्र प्राप्त हुए जिसमें से मौके पर 02 का निस्तारण किया गया। तहसील मुहम्मदाबाद में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 90 शिकायत पत्र प्राप्त हुए जिसमें 03 का मौके पर निस्तारण किया गया। तहसील कासिमाबाद मे 65 शिकायत पत्र प्राप्त हुए जिसमे 4 शिकायत पत्र का मौके पर निस्तारण किया गया।

जिलाधिकारी ने सादात व्लाक के सहादतपुर के लेखपाल के कार्य में लापरवाही करने पर स्पष्टीकरण करने का निर्देश दिया तथा ग्राम सभा दुल्लहपुर में लगाए गए सफाई कर्मचारी द्वारा गांव में साफ-सफाई न करने की शिकायत पर उसे तत्काल प्रभाव से हटाने हेतु जिला पंचायत राज अधिकारी को निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने स्वामी सहजानंद जूनियर हाई स्कूल जलालाबाद सरकारी विद्यालय में प्रधानाचार्य अशोक कुमार सिंह एवं उनके तीन अध्यापक तेज प्रताप सिंह नागेंद्र सिंह एवं जगदीश सिंह यादव को विद्यालय में बच्चों की उपस्थिति कम पाये जाने पर घोर नाराजगी व्यक्त करते हुए तत्काल प्रभाव से वेतन रोकने का निर्देश दिया तथा आदेशित किया कि विद्यालय पर ना ही कोई प्रधानाचार्य एवं अध्यापक रखे जाएं जब तक की विद्यालय मे सौ से डेढ़ सौ बच्चों की उपस्थिति ना हो जाए। जिलाधिकारी ने समस्त उपस्थित अधिकारियों ं को जमीन विवाद, कब्जा विवाद, नाली खड़ंजा आदि के प्रकरण को गम्भीरता से लेते हुए उसका निस्तारण करने का निर्देश दिया। उन्होंने निर्देशित किया कि कोई भी प्रकरण किसी गरीब मजदूर के आ रहे हैं तो उसे मौके पर जाकर स्थलीय निरीक्षण करते हुए उसका निस्तारण किया जाय।

जिलाधिकारी ने उपस्थित अधिकारियो को सम्पूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त शिकायतों को समयबद्ध निस्तारण का निर्देश दिया। इस अवसर पर उपजिलाधिकारी जखनियां, जिला विकास अधिकारी श्री भूषण कुमार, अन्य जनपदस्तरीय अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

Post navigation

Previous: कोरोना से बचाव के लिए टीके की दोनों डोज लगवाना जरूरी
Next: जनपद में शुरू हुआ नि:शुल्क मोतियाबिंद का ऑपरेशन

संबंधित खबरें

4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026

शायद आपने नहीं देखा

4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
4
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

ब्लॉसम एकेडमिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.