Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • स्वास्थ्य

कोरोना से बचाव के लिए टीके की दोनों डोज लगवाना जरूरी

ब्यूरो 04-12-2021
khabarimg

गाजीपुर। कोरोना के नए वैरिएंट से सतर्कता बरतने की बेहद आवश्यकता है। वरिष्ठ चिकित्सकों व विशेषज्ञों का कहना है कि खतरा उतना नहीं है जितना लोग समझ रहे हैं, फिर भी सतर्क रहने में ही सभी की भलाई है । मौजूदा समय में जनपद में कोविड-19 के चार नए केस सामने आए हैं । यह सभी लोग अमेरिका से वापस आए हैं। स्वास्थ्य विभाग लगातार इनकी जांच कराते हुए इन पर नजर रख रहा है |

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ उमेश कुमार ने बताया कि इसी साल 16 जनवरी से शुरू कोविड टीकाकरण के तहत जनपद में अब तक करीब 18.81 लाख लोगों को वैक्सीन की पहली डोज व करीब आठ लाख लोगों को दोनों डोज लग चुकी हैं। जनपद की आबादी करीब 42.30 लाख है। वैक्सीन लगाने का लक्ष्य करीब 26.82 लाख लोगों का है। नवंबर में टीकाकरण की गति धीमी रही लेकिन अब रफ्तार फिर से बढ़ रही है।

डॉ उमेश कुमार ने कहा कि घबराने की कोई बात नहीं है। अच्छा होगा कि लोग समय रहते वैक्सीन की दोनों डोज जल्द से जल्द लगवा लें। वैक्सीन से लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ी है, इसमें कोई संदेह नहीं है। रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत रहेगी तो कोरोना के किसी भी वायरस का खतरा कम से कम रहेगा। उन्होंने लोगों से अपील की है कि जिन्होंने वैक्सीन अब तक नहीं लगवाई है वह स्वयं के साथ-साथ दूसरों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुये इसे जरूर लगवा लें। नए वैरिएंट की चिंता करने के बजाय वैक्सीन लगवाने पर ज्यादा ध्यान देना चाहिए। सतर्कता सभी लोग बरतें और मुंह व नाक पर मास्क लगाने की आदत फिर से डाल लें। हाथों को बार-बार सैनिटाइज़ करते रहें।

Post navigation

Previous: एबीएसए ने ली समीक्षा बैठक
Next: 160 शिकायत पत्र में से मौके पर 3 का निस्तारण

संबंधित खबरें

IMG-20260813-WA0035
  • स्वास्थ्य

ट्यूमर ने छीनी थी चलने की क्षमता, सफल ऑपरेशन के बाद 76 वर्षीय महिला के चेहरे पर लौटी खुशी

संतोष शर्मा 14-08-2026
khabarimg
  • खबर ⁄ समाचार
  • स्वास्थ्य

ईयरफोन-ईयरप्लग युवाओं की सुनने की क्षमता पर डाल रहे बुरा असर, टीनिटस का भी खतरा

ब्यूरो 17-05-2025
IMG-20250423-WA0011.jpg
  • खबर ⁄ समाचार
  • सूचना
  • स्वास्थ्य

24 अप्रैल से 10 मई तक मनया जाएगा विश्व टीकाकरण सप्ताह

ब्यूरो 23-04-2025

शायद आपने नहीं देखा

4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
4
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

ब्लॉसम एकेडमिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.