Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • धरना प्रदर्शन

अन्यायपूर्ण चयन पर ग्रामीणों में आक्रोश, रोजगार सेवक और पंचायत सहायक पर भ्रष्टाचार का आरोप

विशेष संवाददाता 20-01-2025

शेयर करें:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
014 (3)

जमानिया। ग्रामीण विकास के तहत किए जा रहे योजनाओं में गड़बड़ी की शिकायतें थमने का नाम नहीं ले रही हैं। चकिया उर्फ चकमजीठ के स्थानीय निवासी ओमप्रकाश सिंह ने गंभीर आरोप लगाते हुए बताया कि अतिनिर्धन परिवारों के चयन में अनियमितता बरती गई है। साेमवार को बडी संख्या में ग्रामीण ब्लॉक पर पहुंचे और नारेबाजी की।

ग्रामीणों के अनुसार, गांव में 25 अतिनिर्धन परिवारों की सूची बनाने की प्रक्रिया में रोजगार सेवक और पंचायत सहायक ने अपने और अपने रिश्तेदारों के नाम शामिल कर लिए हैं, जबकि उनके पास पक्के मकान और पर्याप्त कृषि भूमि पहले से मौजूद है। वहीं, असल जरूरतमंद परिवारों को जानबूझकर बाहर रखा गया है। ओमप्रकाश सिंह ने आरोप लगाया कि रोजगार सेवक और पंचायत सहायक ने चयन के लिए लोगों से 30-30 हजार रुपये की रिश्वत की मांग की। जो लोग पैसा देने में असमर्थ हैं, उनके नाम सूची में शामिल नहीं किए जा रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि यह मामला नियमों और प्रक्रिया का सीधा उल्लंघन है और इसमें गंभीर वित्तीय अनियमितता की बू आ रही है। उन्होंने उच्च अधिकारियों से इस चयन प्रक्रिया की तत्काल जांच कराकर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। इस संदर्भ में प्रशासन का क्या कदम होगा, यह देखने वाली बात होगी। स्थानीय लोगों को उम्मीद है कि उनके आवेदन पर जल्द कार्रवाई होगी और वास्तविक जरूरतमंदों को न्याय मिलेगा। इस संबंध में खंड विकास अधिकारी बृजेश अस्थाना ने बताया कि शिकायतकर्ताओं से लिखित शिकायत मांगी गई है। शिकायत प्राप्त होने पर कार्रवाई की जाएगी।

Post navigation

Previous: कर-करेत्तर एवं मासिक स्टाफ बैठक, डीएम ने अधिकारियों को दिए गए स्पष्ट निर्देश
Next: Deneme Bonusu Veren Siteler güncel — en iyi site listesi

संबंधित खबरें

IMG-20250503-WA0002.jpg
  • धरना प्रदर्शन

करंडा में दूसरे दिन भी अनिश्चितकालीन धरना जारी, डीएम को बुलाने पर अड़े ग्रामीण

ब्यूरो 03-05-2025
IMG-20250502-WA0002.jpg
  • धरना प्रदर्शन

करंडा ब्लॉक में भ्रष्टाचार के खिलाफ फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, अनिश्चितकालीन धरना शुरू

ब्यूरो 02-05-2025
VideoCapture_20250425-200612
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
  • धरना प्रदर्शन
  • नेशनल न्यूज

पाकिस्तान आतंकवाद का पुतला दहन कर पाकिस्तान मुर्दाबाद के लगाये नारे

अनिल कुमार 25-04-2025

शायद आपने नहीं देखा

IMG-20260514-WA0011
  • खबर ⁄ समाचार

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल बरुईन के विद्यार्थियों ने सीबीएसई 12वीं की परीक्षा में लहराया सफलता का परचम

संतोष शर्मा 14-05-2026
InShot_20260514_075332435
  • खबर ⁄ समाचार

एस.एस. देव पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने सीबीएसई 12वीं में लहराया परचम, दुर्गेश मौर्या ने किया टॉप

संतोष शर्मा 14-05-2026
IMG-20260514-WA0010
  • खबर ⁄ समाचार

सेंट्रल पब्लिक स्कूल जमानियां के छात्र-छात्राओं ने सीबीएसई 12वीं की परीक्षा में फहराया परचम

संतोष शर्मा 14-05-2026
IMG-20260512-WA0004
  • खबर ⁄ समाचार

परदेस से लौट रहे युवक की गोली मारकर हत्या, परिवार में मचा कोहराम

संतोष शर्मा 12-05-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.