Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
  • खबर ⁄ समाचार

पहलगाम आतंकी हमले पर फूटा आक्रोश, जमानियां में पाकिस्तान का पुतला दहन

ब्यूरो 30-04-2025
IMG-20250430-WA0014.jpg


जमानियां। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए जघन्य आतंकी हमले के विरोध में बुधवार को जमानियां तहसील मुख्यालय के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग पर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। जिला सहकारी बैंक के पूर्व चेयरमैन अरुण सिंह के नेतृत्व में दर्जनों आक्रोशित नागरिकों ने जोरदार प्रदर्शन किया और पाकिस्तान के साथ-साथ आतंकवाद के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने इस दौरान पाकिस्तान का पुतला भी दहन किया।

“पाकिस्तान मुर्दाबाद” और “आतंकवाद मुर्दाबाद” जैसे नारों से आसमान गूंज उठा। प्रदर्शनकारियों ने देश में लगातार हो रहे आतंकी हमलों पर गहरी चिंता और कड़ी आपत्ति जताई। अरुण सिंह ने इस अवसर पर कहा कि पहलगाम में पर्यटकों को निशाना बनाना पाकिस्तान की एक सोची-समझी साजिश का हिस्सा है। आतंकियों ने जिस बर्बरता से पर्यटकों का नाम और धर्म पूछकर उन्हें गोली मारी, वह मानवता को शर्मसार करने वाली घटना है। उन्होंने केंद्र सरकार से मांग की कि अब आतंकवाद के खिलाफ निर्णायक और कठोर कार्रवाई की जाए। व्यापार मंडल के जिला उपाध्यक्ष मुन्ना गुप्ता ने कहा कि बार-बार हो रहे आतंकी हमलों के कारण देश का आम नागरिक भय के वातावरण में जीने को विवश है। उन्होंने कहा कि अब वह समय आ गया है जब भारत सरकार को आतंकवाद के खात्मे के लिए ठोस कदम उठाने चाहिए। इस विरोध प्रदर्शन में राजेंद्र गिरी, राजेश सिंह गुड्डू, शिवप्रसाद सिंह, बृजेश जायसवाल, संतोष वर्मा, सुखराज पासवान, धर्मेंद्र सिंह, मनोज राय, ऋषिकेश सिंह, राकेश तिवारी, बबलू प्रधान, रविंद्र राय समेत बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक और विभिन्न संगठनों के कार्यकर्ताओं ने भाग लिया और आतंकी घटना पर अपना रोष व्यक्त किया।

Post navigation

Previous: औषधीय पौधों पर शोध अर्जुन की छाल हृदय रोग में कारगर, जौनपुर के अतुल सिंह का महत्वपूर्ण कार्य
Next: संत  मेरी  स्कूल  के  छात्रों  का  उत्कृष्ट प्रदर्शन, आईसीएसई  और आईएससी में लहराया परचम

संबंधित खबरें

4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026

शायद आपने नहीं देखा

4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
4
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

ब्लॉसम एकेडमिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.