Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • खबर ⁄ समाचार

औषधीय पौधों पर शोध अर्जुन की छाल हृदय रोग में कारगर, जौनपुर के अतुल सिंह का महत्वपूर्ण कार्य

ब्यूरो 30-04-2025
IMG-20250430-WA0013.jpg


जमानियां। स्टेशन बाजार स्थित हिंदू स्नातकोत्तर महाविद्यालय के रसायन विज्ञान विभाग के शोधार्थी अतुल कुमार सिंह ने औषधीय पौधों पर आधारित एक महत्वपूर्ण शोध कार्य सफलतापूर्वक पूर्ण किया है। उनके शोध का शीर्षक “औषधीय पौधों से फाइटोकेमिकल्स का निष्कर्षण और विभिन्न विलायकों से प्राप्त निष्कर्षों में जैविक गतिविधियों का तुलनात्मक अध्ययन” है, जिसे बुधवार को वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय, जौनपुर के नियमानुसार मूल्यांकन के लिए भेजा गया।

विभागाध्यक्ष प्रो. अरुण कुमार के निर्देशन में पांच वर्षों में संपन्न हुए इस शोध में अतुल ने आयुर्वेद में हृदय रोग के लिए विख्यात अर्जुन की छाल पर वैज्ञानिक अध्ययन किया। शोध के निष्कर्षों ने यह महत्वपूर्ण तथ्य उजागर किया है कि अर्जुन की छाल में गैलिक एसिड नामक तत्व प्रचुर मात्रा में पाया जाता है, जो रक्त कोशिकाओं में जमे कोलेस्ट्रॉल को प्रभावी ढंग से नष्ट करने की क्षमता रखता है। यह खोज हृदय स्वास्थ्य के लिए पारंपरिक आयुर्वेदिक ज्ञान की वैज्ञानिक पुष्टि करती है। मूल रूप से जौनपुर जनपद के निवासी अतुल कुमार सिंह ने अपने शोध केंद्र के रूप में हिंदू पीजी कॉलेज जमानियां को चुना। उनके इस शोध कार्य को रसायन विज्ञान के क्षेत्र में एक सराहनीय प्रयास माना जा रहा है। इस उपलब्धि पर महाविद्यालय के वरिष्ठ आचार्य एवं हिंदी विभागाध्यक्ष  प्राचार्य अखिलेश कुमार शर्मा शास्त्री, डॉ. संजय कुमार सिंह (इतिहास), डॉ. राकेश कुमार सिंह (अंग्रेजी), डॉ. महेंद्र कुमार (भौतिक विज्ञान), सहायक आचार्य मनोज कुमार सिंह, प्रदीप कुमार सिंह, बलिराम सिंह सहित अनेक शिक्षकों ने शोधार्थी अतुल कुमार सिंह को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। यह जानकारी महाविद्यालय के मीडिया प्रभारी एवं हिंदी विभाग के सहायक आचार्य डॉ. अभिषेक तिवारी ने एक प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से साझा की।

Post navigation

Previous: गाजीपुर पुलिस बाल संरक्षण और किशोर न्याय अधिनियम पर प्रशिक्षित, यूनिसेफ का सहयोग
Next: पहलगाम आतंकी हमले पर फूटा आक्रोश, जमानियां में पाकिस्तान का पुतला दहन

संबंधित खबरें

FB_IMG_1787395963702
  • खबर ⁄ समाचार

मनमाने टैक्स के खिलाफ व्यापार मंडल का हल्लाबोल

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260822-WA0044
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया बलुआ घाट से सब्बलपुर तक डीएम-एसपी ने परखी बाढ़ की स्थिति

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260820-WA0056
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया गृहकर वृद्धि से भड़के व्यापारी, व्यापार मंडल ने उठाई आवाज

संतोष शर्मा 20-08-2026

शायद आपने नहीं देखा

4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
4
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

ब्लॉसम एकेडमिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.