Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • सूचना

पापकार्न मशीन मुफ्त पाएं, बनें आत्मनिर्भर जिला ग्रामोद्योग विभाग की पहल

ब्यूरो 30-04-2025

शेयर करें:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
khabarimg


गाजीपुर। जिला ग्रामोद्योग अधिकारी अमिता श्रीवास्तव ने एक महत्वपूर्ण जानकारी साझा करते हुए बताया कि उत्तर प्रदेश खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड खादी नीति के तहत भुर्जी समाज के पापकार्न बनाने वाले कारीगरों और इस उद्योग में रुचि रखने वाले अन्य व्यक्तियों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए मुफ्त में पापकार्न मेकिंग मशीनें वितरित करेगा। इस योजना के अंतर्गत कुल 10 लाभार्थियों का चयन किया जाएगा।

इच्छुक लाभार्थी इस योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन राष्ट्रीय खादी और ग्रामोद्योग आयोग की वेबसाइट khadi.gov.in पर 16 मई, 2025 तक कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन करने के पश्चात, आवेदकों को अपने आवेदन पत्र की हार्ड कॉपी के साथ निम्नलिखित दस्तावेज – फोटोग्राफ, आधार कार्ड, निवास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, शिक्षा प्रमाण पत्र, अनुभव प्रमाण पत्र (यदि हो) और राशन कार्ड – जिला ग्रामोद्योग कार्यालय, न्यू आम घाट कॉलोनी, गाजीपुर में जमा करने होंगे। इस योजना से संबंधित विस्तृत जानकारी प्राप्त करने के लिए इच्छुक व्यक्ति मोबाइल नंबर 9151228275 और 7380792768 पर संपर्क कर सकते हैं। यह पहल पापकार्न उद्योग से जुड़े लोगों को अपना व्यवसाय स्थापित करने और आर्थिक रूप से सशक्त होने का एक सुनहरा अवसर प्रदान करती है। जिला ग्रामोद्योग विभाग ने सभी पात्र व्यक्तियों से इस योजना का लाभ उठाने की अपील की है।

Post navigation

Previous: पहलगाम हमले के विरोध में उतरे ‘सैनिटाइजर मैन’ निशांत सिंह, गाजीपुर में किया प्रदर्शन
Next: जिलाधिकारी अविनाश कुमार ने किया ईवीएम गोदाम का मासिक निरीक्षण

संबंधित खबरें

khabarlogo
  • सूचना

मुख्य तहसील दिवस 09 जून को, जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक रहेंगे जखनियां में मौजूद

विशेष संवाददाता 08-06-2025
0214
  • सूचना

चौकी प्रभारियों को मिले सीयूजी नंबर, अब 24×7 सीधे मिलेगी जनता को पुलिस से मदद

विशेष संवाददाता 08-06-2025
khabarimg
  • सूचना

तहसील दिवस 9 जून को जखनियां में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में होगा आयोजित

विशेष संवाददाता 07-06-2025

शायद आपने नहीं देखा

IMG-20260514-WA0011
  • खबर ⁄ समाचार

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल बरुईन के विद्यार्थियों ने सीबीएसई 12वीं की परीक्षा में लहराया सफलता का परचम

संतोष शर्मा 14-05-2026
InShot_20260514_075332435
  • खबर ⁄ समाचार

एस.एस. देव पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने सीबीएसई 12वीं में लहराया परचम, दुर्गेश मौर्या ने किया टॉप

संतोष शर्मा 14-05-2026
IMG-20260514-WA0010
  • खबर ⁄ समाचार

सेंट्रल पब्लिक स्कूल जमानियां के छात्र-छात्राओं ने सीबीएसई 12वीं की परीक्षा में फहराया परचम

संतोष शर्मा 14-05-2026
IMG-20260512-WA0004
  • खबर ⁄ समाचार

परदेस से लौट रहे युवक की गोली मारकर हत्या, परिवार में मचा कोहराम

संतोष शर्मा 12-05-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.