Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया रेलवे स्टेशन का सर्कुलेटिंग एरिया अतिक्रमण की चपेट में, यात्री परेशान

ब्यूरो 25-04-2025

शेयर करें:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20250425-WA0002.jpg


जमानिया। जमानियां रेलवे स्टेशन का सर्कुलेटिंग एरिया इन दिनों अतिक्रमण का अड्डा बन गया है। रेलवे प्रशासन की कथित उदासीनता के कारण स्टेशन के मुख्य प्रवेश द्वार से लेकर आसपास के क्षेत्र तक ठेले, खोमचे और अस्थाई दुकानदारों का कब्जा बढ़ता जा रहा है, जिससे यात्रियों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है।
रेलवे स्टेशन पर यात्रियों के सुगम आवागमन, पार्किंग और सामान की लोडिंग-अनलोडिंग के लिए बनाए गए सर्कुलेटिंग एरिया में वर्तमान में अवैध कब्जों का बोलबाला है। दुकानदारों द्वारा लगाए गए अवैध ठेले और स्टॉल न केवल जगह घेर रहे हैं, बल्कि यात्रियों के आने-जाने में भी बाधा उत्पन्न कर रहे हैं। इसके चलते स्टेशन के बाहर अक्सर जाम की स्थिति बनी रहती है।

स्थानीय निवासियों और यात्रियों का कहना है कि उन्होंने कई बार स्टेशन पर मौजूद सुरक्षाकर्मियों और रेलवे अधिकारियों को इस समस्या से अवगत कराया है, लेकिन अब तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई है। इसके विपरीत, अतिक्रमण करने वाले दुकानदार यात्रियों से उलझते और झगड़ा करते भी देखे जाते हैं, जिससे कई बार स्थिति तनावपूर्ण हो जाती है और अप्रिय घटना की आशंका बनी रहती है। यात्रियों ने यह भी आरोप लगाया है कि इस अतिक्रमण के पीछे स्थानीय स्तर पर मिलीभगत की संभावना है, जिसके कारण संबंधित अधिकारी इस समस्या पर ध्यान नहीं दे रहे हैं। रेलवे प्रशासन की इस निष्क्रियता से न केवल स्टेशन की छवि खराब हो रही है, बल्कि यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा भी खतरे में पड़ रही है।
स्थानीय नागरिकों और सामाजिक संगठनों ने रेलवे प्रशासन से तत्काल सर्कुलेटिंग एरिया से अतिक्रमण हटाने, अवैध दुकानदारों पर कार्रवाई करने और सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने की मांग की है।
इस संबंध में दिलदारनगर के आरपीएफ उपनिरीक्षक नवीन कुमार ने कहा कि यदि सर्कुलेटिंग एरिया में कोई स्थाई या अस्थाई अतिक्रमण पाया जाता है, तो उसे तुरंत हटवाया जाएगा।

Post navigation

Previous: जमानिया विद्युत उपकेंद्र पर बदले गए जर्जर पैनल, आपूर्ति होगी सुचारू
Next: सेल एग्री कमोडिटीज लिमिटेड के अधिकारियों और कर्मचारियों ने किया आतंकवादी हमले का विरोध

संबंधित खबरें

20260815_104639
  • खबर ⁄ समाचार

अमर शहीद इंटर कॉलेज में देशभक्ति की गूंज, बच्चों की प्रस्तुतियों ने मोहा मन

संतोष शर्मा 15-08-2026
IMG-20260815-WA0027
  • खबर ⁄ समाचार

तिरंगा फहराकर देशप्रेम का दिया संदेश, दिवंगत अधिवक्ताओं को किया नमन

संतोष शर्मा 15-08-2026
Screenshot_20260813_062320_Facebook
  • खबर ⁄ समाचार

किन्नर और साथियों ने व्यापारी से की पांच हजार की छिनैती

संतोष शर्मा 13-08-2026

शायद आपने नहीं देखा

20260815_104639
  • खबर ⁄ समाचार

अमर शहीद इंटर कॉलेज में देशभक्ति की गूंज, बच्चों की प्रस्तुतियों ने मोहा मन

संतोष शर्मा 15-08-2026
IMG-20260815-WA0027
  • खबर ⁄ समाचार

तिरंगा फहराकर देशप्रेम का दिया संदेश, दिवंगत अधिवक्ताओं को किया नमन

संतोष शर्मा 15-08-2026
IMG-20260813-WA0035
  • स्वास्थ्य

ट्यूमर ने छीनी थी चलने की क्षमता, सफल ऑपरेशन के बाद 76 वर्षीय महिला के चेहरे पर लौटी खुशी

संतोष शर्मा 14-08-2026
IMG-20260813-WA0048
  • खेत खलिहान

22 साल बाद किसानों के गांव पहुंची सहकारिता की सुविधा

संतोष शर्मा 13-08-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.