Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

रमजान और होली को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित

विशेष संवाददाता 06-03-2025

शेयर करें:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
455 (2)

जमानियां। कोतवाली परिसर में गुरुवार को शांति समिति की बैठक आयोजित की गई, जिसमें रमजान और होली के पर्व को आपसी सौहार्द और शांति के साथ मनाने की अपील की गई।

बैठक की अध्यक्षता कर रहे उपजिलाधिकारी अभिषेक कुमार ने कहा कि दोनों त्योहार सामाजिक एकता और भाईचारे का संदेश देते हैं। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें और प्रशासन का सहयोग करें, ताकि त्योहार शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके। पुलिस उपाधीक्षक राम कृष्ण तिवारी ने कहा कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस पूरी तरह सतर्क है। संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की जाएगी और सोशल मीडिया पर भी कड़ी निगरानी रखी जाएगी। उन्होंने आमजन से अपील की कि वे किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें। इस दौरान नगर सहित ग्रामीण इलाकों के गणमान्य नागरिकों, सामाजिक संगठनों और धार्मिक गुरुओं ने भी शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील की। सभी ने एक-दूसरे को त्योहारों की शुभकामनाएं दीं और प्रशासन को पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया। बैठक में अधिशाषी अभियंता गोपी चंद, बीडीओ बृजेश अस्थाना, कोतवाली प्रभारी प्रमोद कुमार सिंह, नगर पालिका के प्रतिनिधि कर निरीक्षक विजय शंकर राय, महेश राम आदि सहित वरिष्ठ नागरिक उपस्थित रहे।

Post navigation

Previous: महिला महाविद्यालय हेतिमपुर में एनएसएस शिविर के तहत स्वच्छता जागरूकता रैली निकाली गई
Next: पूर्व ग्राम प्रधान की सड़क हादसे में मौत, क्षेत्र में शोक की लहर

संबंधित खबरें

001
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

गंगा के बढ़ते जलस्तर से जमानिया में सतर्कता

विशेष संवाददाता 20-07-2026
IMG-20260428-WA0021
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

जमानियां से चार जायरीन हज के लिए रवाना, भावुक माहौल में दी गई विदाई

संतोष शर्मा 28-04-2026
VID-20260428-WA0018
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

कटरिया गांव घटना पर डीआईजी वैभव कृष्ण ने अफवाहों से बचने की अपील

संतोष शर्मा 28-04-2026

शायद आपने नहीं देखा

001
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

गंगा के बढ़ते जलस्तर से जमानिया में सतर्कता

विशेष संवाददाता 20-07-2026
IMG-20260514-WA0011
  • खबर ⁄ समाचार

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल बरुईन के विद्यार्थियों ने सीबीएसई 12वीं की परीक्षा में लहराया सफलता का परचम

संतोष शर्मा 14-05-2026
InShot_20260514_075332435
  • खबर ⁄ समाचार

एस.एस. देव पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने सीबीएसई 12वीं में लहराया परचम, दुर्गेश मौर्या ने किया टॉप

संतोष शर्मा 14-05-2026
IMG-20260514-WA0010
  • खबर ⁄ समाचार

सेंट्रल पब्लिक स्कूल जमानियां के छात्र-छात्राओं ने सीबीएसई 12वीं की परीक्षा में फहराया परचम

संतोष शर्मा 14-05-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.