Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • घटना / दुर्घटना

पूर्व ग्राम प्रधान की सड़क हादसे में मौत, क्षेत्र में शोक की लहर

विशेष संवाददाता 06-03-2025
14 (16)

गाजीपुर। नंदगंज थाना क्षेत्र के सोन्हुली गांव निवासी पूर्व ग्राम प्रधान रामलोचन सिंह यादव (55) की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। बुधवार रात करीब 8 बजे डुबकियां पेट्रोल पंप के पास उनकी मोटरसाइकिल को एक चारपहिया वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे उनके सिर में गंभीर चोट आई और मौके पर ही उन्होंने दम तोड़ दिया।

मृतक रामलोचन सिंह स्व. उदयनाथ सिंह यादव पीटी मास्टर के बड़े पुत्र थे और सोन्हुली गांव के रसूलपुर चकहवा टोला के निवासी थे। वह पूर्व में ग्राम प्रधान रह चुके थे और क्षेत्र में काफी लोकप्रिय थे। प्राप्त जानकारी के अनुसार, बुधवार रात रामलोचन सिंह वाराणसी में एक शादी समारोह में शामिल होने गए थे। लौटते समय डुबकियां पेट्रोल पंप के समीप एक तेज रफ्तार चारपहिया वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। दुर्घटना इतनी भीषण थी कि हेलमेट दूर जा गिरा और सिर में गंभीर चोट लगने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंच गए, वहीं इस दुखद घटना से गांव और क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है और वाहन की तलाश जारी है।

Post navigation

Previous: रमजान और होली को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित
Next: नेशनल हाईवे पर तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक सवार को रौंदा, एक की मौत, दूसरा गंभीर

संबंधित खबरें

85 (2)
  • घटना / दुर्घटना

बेकाबू स्कॉर्पियो की चपेट में आए युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम

विशेष संवाददाता 08-06-2025
014 (8)
  • घटना / दुर्घटना

अज्ञात ट्रक की टक्कर से एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर घायल

विशेष संवाददाता 08-06-2025
01 (5)
  • घटना / दुर्घटना

पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर जलता ट्रेलर बना शोला, आधा दर्जन ट्रैक्टर जलकर खाक – बाल-बाल बचे चालक और सहायक

विशेष संवाददाता 07-06-2025

शायद आपने नहीं देखा

4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
4
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

ब्लॉसम एकेडमिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.