Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • खबर ⁄ समाचार

विद्युत कर्मियों की लापरवाही!..लगतार हो रही बारह से चौदह घंटे बिजली कटौती जनता त्रस्त

विशेष संवाददाता 19-07-2024
IMG-20240718-WA0369.jpg

जमानिया(गाजीपुर) क्षेत्र के जमानिया विद्युत उपकेन्द्र के गडही गांव में लगा 63 केवीए का ट्रांसफार्मर पिछले 3दिनों से जला पड़ा है। लापरवाह बिजली विभाग मौन धारण किए हुए है। जिसके चलते किसान धान की रोपाई नहीं कर पा रहे हैं, वहीं ग्रामीण सहित नगर के लोग बारह से चौदह घंटे बिजली कटौती से बहुत ही त्रस्त है उमस भरी गर्मी में अंधेरे में रात गुजारने को विवश है। कई बार जेई व एसडीओ से गुहार लगाने के बाद भी अभी तक ट्रान्सफार्मर नहीं बदला जा सका। जबकि योगी सरकार द्वारा ग्रामीण व नगर क्षेत्रों में 48 घंटे के अन्दर ट्रान्सफार्मर बदलने का आदेश भी है। वही गडही गांव के ट्रान्सफार्मर को जले 3 दिन बीत जाने के बाद भी अभी तक कोई कार्यवाही नहीं हुई है। बिजली न रहने के कारण लोगों को अपना मोबाइल भी चार्ज करने के लिए दूसरे गाँव में जाना पड़ रहा है। गाँव के लोगों ने आक्रोश जताते हुए कहा कि अगर जल्द ही ट्रांसफार्मर नहीं बदला गया तो विद्युत उपकेंद्र पर प्रदर्शन करने को बाध्य होंगे। ग्रामीणों सहित नगर के लोगो ने बिजली विभाग पर जानबूझकर बिजली कटौती व लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है। ग्रामीणों की माने तो विभाग की लापरवाही का आलम ये है की एक वर्ष पहले लोड बढ़ाने के लिए विभाग को पत्र लिख दिया गया है,संभवतः लोड बढ़ भी गया है परंतु विभागीय उदासीनता के चलते यह कार्य भी नही हो पा रहा है इस बाबत एसडीओ लोकेश कुमार ने कहा कि आज ही जानकारी मिली है जेई को इस संबंध में अवगत करा दिया है24 घंटे के अंदर वहां का ट्रांसफार्मर बढ़े हुए लोड का लगवा दिया जाएगा।

Post navigation

Previous: अज्ञात अराजक तत्वों ने ज्वलनशीन सामग्री घर में फेंका किया आहत करने का प्रयास
Next: हिंदू स्नातकोत्तर महाविद्यालय में वृक्षारोपण कार्यक्रम का हुआ आयोजन

संबंधित खबरें

FB_IMG_1787395963702
  • खबर ⁄ समाचार

मनमाने टैक्स के खिलाफ व्यापार मंडल का हल्लाबोल

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260822-WA0044
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया बलुआ घाट से सब्बलपुर तक डीएम-एसपी ने परखी बाढ़ की स्थिति

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260820-WA0056
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया गृहकर वृद्धि से भड़के व्यापारी, व्यापार मंडल ने उठाई आवाज

संतोष शर्मा 20-08-2026

शायद आपने नहीं देखा

4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
4
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

ब्लॉसम एकेडमिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.