Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • खबर ⁄ समाचार

जमीन पैमाइश कराने पहुंचे लोगों को करना पड़ा आक्रोश का सामना

ब्यूरो 04-07-2021
IMG-20210704-WA0024

जमानियां। स्थानीय स्टेशन बाजार के पटखौलिया में रविवार को न्यायालय में विचाराधीन जमीन का राजस्वकर्मियों संग नापी कराने पहुंचे एक पक्ष को दूसरे पक्ष का आक्रोश का सामना करना पड़ा। तहसीलदार के हस्तक्षेप के बाद मामला शांत हुआ।

पटखौलीय निवासी संतोष कुमार वर्मा ने आरोप लगाया कि स्टेशन बाजार के पटखौलिया में मेरा साढ़े सात बिगहा का जमीन है। जिसे तहसील के एक कर्मचारी द्वारा फर्जी ढंग से अपने पद का दुरुपयोग करते हुए मेरे विपक्षी पार्टी से इकरारनामा करा लिया है। जबकि उक्त ज़मीन का मामला न्यायालय में विचाराधीन है। इसके बाद भी राजस्व कर्मियों को लेकर विपक्षी जमीन का पैमाइश कराने पहुंच गये।सूचना पाकर लोगों की भीड़ जुट गई तथा एक दूसरे पर आरोप लगना शुरु हो गया। सूचना मिलते ही स्टेशन चौकी प्रभारी अमित पांडेय मौके पर पहुँच कर शांति व्यवस्था में जुट गये। इस सम्बन्ध में तहसीलदार घनश्याम ने बताया कि वरासत व फाटबन्दी का मामला पहले से न्यायालय में विचाराधीन है। न्यायालय के आदेश आने तक यथास्थिति बनी रहेगी। इस मौके पर जयप्रकाश गुप्ता, मंडल अध्यक्ष अनिल गुप्ता, राहुल वर्मा, जितेंद्र चौदरी, सत्यजीत चौरसिया, संजय जायसवाल, संजीत यादव आदि लोग मौजूद रहे।

Post navigation

Previous: विपणन शाखा के गोदाम में चोरों ने लगाया सेंध
Next: पूर्व जिला पंचायत सदस्य के नेतृत्व में दर्जनों युवाओं ने किया पौधरोपण

संबंधित खबरें

FB_IMG_1787395963702
  • खबर ⁄ समाचार

मनमाने टैक्स के खिलाफ व्यापार मंडल का हल्लाबोल

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260822-WA0044
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया बलुआ घाट से सब्बलपुर तक डीएम-एसपी ने परखी बाढ़ की स्थिति

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260820-WA0056
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया गृहकर वृद्धि से भड़के व्यापारी, व्यापार मंडल ने उठाई आवाज

संतोष शर्मा 20-08-2026

शायद आपने नहीं देखा

4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
4
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

ब्लॉसम एकेडमिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.